शाहनवाज हुसैन ने साधा अरशद मदनी पर निशाना, कहा- पाकिस्तान के लिए पानी ही नहीं, हवा भी बंद करेंगे

पटना । भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना अरशद मदनी के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि निलंबित होने के बाद पाकिस्तान की वकालत करते हुए कहा था कि पानी रोकना ठीक नहीं है। मदनी के इस बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी तो सिर्फ पानी रोका है, भारत आगे पाकिस्तान की हवा रोकेगा।

मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मदनी के बयान की मैं निंदा करता हूं। यह बहुत ही आपत्तिजनक बयान है। पाकिस्तान खून-खराबा कर सकता है और हम उनका पानी भी नहीं रोक सकते। जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दिए गए बयान से मुस्लिम समुदाय में भी गुस्सा है। पाकिस्तान ने जो हरकत की है, यह हमला सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि, यहां के लोगों की रूह पर हमला था। जिस तरह से धर्म पूछकर हमारे लोगों को मारा गया। आतंकवादियों का एक ही मकसद था कि भारत में रहने वाले हिन्दू-मुसलमानों को बांटा जाए। लेकिन, देश एकसाथ खड़ा है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा। लेकिन, मदनी कह रहे हैं कि अभी पाकिस्तान का पानी नहीं रोकना चाहिए। युद्ध नहीं होना चाहिए, और अमन-चैन शांति बनी रहनी चाहिए। क्या उन्होंने कभी आतंकवादियों का विरोध किया?

यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय की ओर से राफेल का मजाक बनाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश के साथ खिलवाड़ कर रही है। पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को मारा गया। पाकिस्तान ने धर्म के आधार पर बांटने की साजिश रची। कांग्रेस का दावा होता है कि वह सरकार के साथ हैं। लेकिन, इनके नेता कहते हैं कि युद्ध नहीं होना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा जाता है। अजय राय राफेल को खिलौना बता रहे हैं, हमारे राफेल का मजाक तो पाकिस्तान उड़ाता है। कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। हमारे राफेल का मजाक बनाकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है? देश में कांग्रेस को लेकर गुस्सा है।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस देश के साथ खड़ी रहे नहीं तो देश की जनता सबक सिखाएगी।

7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को जिस भाषा में जवाब देना है उसकी तैयारी चल रही है। देश को अपने पीएम पर भरोसा है और देश एकजुट होकर तैयार है। मॉक ड्रिल इसकी एक तैयारी है, ताकि दुश्मन कोई नापाक हरकत करें तो उसके लिए कैसे तैयार रहना है।

–आईएएनएस

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

admin

Read Previous

कांग्रेस शासित राज्य पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे : अनुराग ठाकुर

Read Next

पहलगाम हमले पर सपा नेता की टिप्पणी से मचा सियासी घमासान, योगी सरकार के मंत्रियों ने साधा निशाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com