कांग्रेस शासित राज्य पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर । कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सोमवार को हमीरपुर में सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने सरकार पर पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने वाले केंद्र सरकार के फैसले पर सख्ती और पारदर्शिता नहीं अपनाने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य पाकिस्तानी नागरिकों के निष्कासन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, “प्रदेश में वैध एवं अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार के आदेश के अनुरूप प्रदेश से निष्कासित करने को लेकर 2 मई तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।” उन्होंने सवाल उठाया कि हिमाचल प्रदेश सहित कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में आज तक कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?”

उन्होंने कहा, “जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या के बाद केंद्र सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए थे, जिनमें वैध और अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस भेजने के अलावा सिंधु जल संधि, 1960 को रद्द करना प्रमुख है। वहीं, कांग्रेस के मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सहित तमाम कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान के पक्ष में आ रहे हैं, जिसका लाभ पाकिस्तानी नेताओं को मिल रहा है। कांग्रेस साफ करे कि वह भारत के साथ है या नहीं?”

केंद्रीय कैबिनेट के जाति जनगणना कराने के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं की तरफ से की जा रही बयानबाजी पर अनुराग ठाकुर ने कहा, “जाति जनगणना के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो पता चलेगा कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के बयान और पत्र इसके विरोध में थे। साल 2004 से 2014 तक देश में यूपीए की सरकार थी और 2011 में जनगणना हुई थी। लेकिन उस समय कांग्रेस ने जाति जनगणना नहीं करवाया। काका कालेकर की रिपोर्ट को कांग्रेस ने हमेशा लंबित रखा, मंडल कमीशन को लागू नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी हमेशा से जाति जनगणना और आरक्षण के खिलाफ रही है।”

–आईएएनएस

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

admin

Read Previous

भारत की आर्थिक स्थिति रहेगी स्थिर, पाकिस्तान की बढ़ेगी परेशानियां : मूडीज

Read Next

शाहनवाज हुसैन ने साधा अरशद मदनी पर निशाना, कहा- पाकिस्तान के लिए पानी ही नहीं, हवा भी बंद करेंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com