शलभासन से बनाएं शरीर मजबूत और मन शांत, आयुष मंत्रालय ने बताया तरीका और फायदे

नई दिल्ली । आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में शरीर में कई तरह की तकलीफ होने लगती हैं। कमर दर्द, वजन बढ़ना, फेफड़ों की कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए योग बहुत कारगर साबित हो सकता है। योग हमारे शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का एक आसान और प्राकृतिक तरीका है। योग के कई आसन होते हैं जो अलग-अलग तरह के फायदे पहुंचाते हैं। उनमें से एक बहुत ही खास और फायदेमंद आसन है ‘शलभासन’।

शलभासन का नाम संस्कृत भाषा के शब्द ‘शलभ’ से लिया गया है, जिसका मतलब होता है टिड्डा। इस आसन में शरीर की मुद्रा टिड्डे की तरह दिखती है इसलिए इसे शलभासन कहा जाता है। आयुष मंत्रालय ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों के जरिए अभ्यास का सही तरीका समझाया। साथ ही कैप्शन के जरिए बताया है कि शलभासन हमारे शरीर के कई अंगों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है। साथ ही यह मानसिक थकान और तनाव को कम करने में भी मदद करता है।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, शलभासन खासतौर पर पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है। अगर किसी को कमर या पीठ के निचले हिस्से में दर्द होता है तो यह आसन उसे आराम पहुंचा सकता है। इसके अलावा शलभासन से जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही यह फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है, जिससे सांस लेने की ताकत बढ़ती है। फेफड़े मजबूत होने से हमारा शरीर बेहतर ऑक्सीजन ले पाता है, जिससे पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है।

इस आसन को करने का तरीका भी बहुत आसान है। सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को जांघों के नीचे दबा लें और पैरों को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे ऊपर उठना शुरू कर दें। इस दौरान पेट जमीन पर सटा रहना चाहिए। सांस अंदर लेकर पैरों और सिर को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रुके रहें और फिर सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

शलभासन को नियमित रूप से करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

आयुष मंत्रालय ने अपने पोस्ट में चेतावनी भी दी है कि अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर, हर्निया, या गंभीर कमर दर्द की समस्या है तो उन्हें यह आसन सावधानी से करना चाहिए या डॉक्टर से सलाह लेकर ही करना चाहिए। गर्भवती महिलाएं भी शलभासन करने से बचें।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

खामेनेई ने वाशिंगटन के साथ सीधी बातचीत को किया खारिज, कहा- ईरान झुकेगा नहीं

Read Next

यूपी : बुलंदशहर सड़क हादसे में अब तक 9 की मौत, दो की हालत गंभीर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com