‘वे बहुत बड़े ज्ञानी बाबा हैं…,’ दिनेश लाल यादव ने बिहार विकास को लेकर खेसारी लाल यादव पर कसा तंज

पटना । छपरा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव पर एक बार फिर भाजपा नेता और अभिनेता दिनेश लाल यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब दोबारा जंगल राज नहीं चाहिए।

अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “वे बहुत बड़े ज्ञानी बाबा हैं और उनका ज्ञान उन्हीं को मुबारक। हमारा बिहार रफ्तार पकड़ चुका है और बिहार के लोग ये बात जानते हैं कि एनडीए सरकार में बिहार का कितना विकास हुआ है। हमें बिहार को तरक्की की राह पर बढ़ाना है और दोबारा यहां जंगलराज नहीं चाहिए।”

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही लगातार भाजपा नेता दिनेश लाल यादव और राजद उम्मीदवार व भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। दोनों ही लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। खेसारी का कहना है कि 20 साल से एनडीए सरकार बिहार पर राज कर रही है लेकिन बिहार में विकास नहीं हुआ। बिहार के युवाओं को रोजी-रोटी के लिए अपने परिवार को छोड़कर राज्य से बाहर जाना पड़ रहा है।

उन्होंने ये भी कहा कि एनडीए सरकार मंदिर बनाने पर फोकस कर रही है, रोजगार देने पर नहीं। 20 साल में बिहार में एक भी फैक्ट्री नहीं लगी है। सिंगर ने बातों ही बातों में अयोध्या में करोड़ों रुपये में बने राम मंदिर पर भी सवाल उठाए थे।

इन मुद्दों पर पलटवार करते हुए निरहुआ ने खेसारी लाल यादव को “यदुमुल्ला” तक कह दिया था। उन्होंने कहा कि खेसारी यादव हैं और यादव कृष्णवंशी होते हैं, लेकिन राम का विरोध करने वाला कृष्णवंशी कैसे हो सकता है? ये तो “यदुमुल्ला” हैं। इस पर खेसारी ने कहा था कि राजनीति में आने के बाद निरहुआ हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने लगे हैं। क्या मुसलमान भाई हमारे देश का हिस्सा नहीं हैं? खुद निरहुआ ने अपनी फिल्मों में मुसलमान शख्स के किरदारों को निभाया है, तब ये सोच कहां गई थी उनकी?

बता दें कि बिहार में 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव होने वाले हैं, जबकि दूसरे चरण के चुनाव 11 नवंबर को होंगे। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को सामने आएंगे।

–आईएएनएस

ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

तेहरान । अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई भारत सरकार से गुहार, सुरक्षित निकासी की मांग

इस्फहान । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के शहर इस्फहान में फंसे भारतीय छात्रों के बीच भय और अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है। छात्रों ने भारत...

बिहार: होली-रमजान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 30,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

पटना । बिहार में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तरह के...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

एमिरेट्स और एतिहाद ने दुबई एयरपोर्ट से शुरू कीं सीमित उड़ान

नई दिल्ली । यूएई के एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ने सोमवार को ऐलान किया कि वे कुछ फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू कर रही हैं। इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने यूएस-इजरायल...

उत्तरी तमिलनाडु में तीन महीने की भीषण गर्मी की चेतावनी, पश्चिमी घाट में मध्यम बारिश की संभावना

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में पश्चिमी घाट के जिलों में मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है, साथ ही उत्तरी तमिलनाडु में अगले तीन...

दिल्ली के तीन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली । दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने...

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव डालेगी खामेनेई की मौत, विशेषज्ञों ने जताई च‍िंता

नई दिल्ली । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या पर कूटनीतिक विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि खामेनेई की हत्या का नतीजा अमेरिका...

बिहार: होली मिलन समारोह में हंगामा, बाउंसरों ने की फायरिंग, गायक समेत कई पुलिस हिरासत में

बिहारशरीफ । बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक वाटर पार्क में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां एक भोजपुरी गायक...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

इजरायल-ईरान संघर्ष : कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने कन्नड़ लोगों की सुरक्षा पर जताई चिंता

बेंगलुरु । इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच मध्य पूर्वी देशों में रह रहे कन्नड़ लोगों की सुरक्षा पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने...

ईरान पर हमले से बढ़ी हलचल: दुनिया बोली ‘संयम बरतें सभी पक्ष’

नई दिल्ली । ईरान पर हमले से पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। भारत में तमाम राजनीतिक दलों ने मध्य एशिया में रह रहे भारतीयों को लेकर फिक्र जाहिर...

admin

Read Previous

सस्ता हुआ सोना-चांदी, 3000 रुपए से ज्यादा गिरे सिल्वर के दाम

Read Next

अमेरिका में शटडाउन के बीच ट्रंप प्रशासन एसएनएपी के लिए आंशिक रूप से धनराशि उपलब्ध कराएगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com