राहुल गांधी ने जब भी दिया बयान, देश और सेना का मनोबल गिरा : संजय कुमार झा

नई दिल्ली । जदयू सांसद संजय कुमार झा ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या वे भारत के हित की बात करते हैं या भारत के खिलाफ हैं।

जदयू सांसद संजय कुमार झा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी से पूछा जाना चाहिए कि क्या वे भारत के हित की बात करते हैं या भारत के खिलाफ हैं। जब भी उन्होंने बयान दिया है, उससे देश और सेना का मनोबल गिरा है। विपक्ष के नेता भी प्रतिनिधिमंडल में थे और उन्होंने अपना पक्ष रखा। साथ ही भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। मैंने देखा है कि पीएम मोदी का विरोध करते-करते वे देश का विरोध करने लगते हैं। उनको पता ही नहीं है कि कहां मोदी का विरोध करना है और क्या बोलना है। मुझे लगता है कि देश में उनके बयान को बार-बार खारिज किया गया है और देश के चुनावों में ऐसा दिखाई भी दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस हिसाब से भारतीय वायुसेना ने काम किया है, पूरी दुनिया ने इंडियन एयरफोर्स की ताकत को देखा और पाकिस्तान को घुटने के बल लाने का काम किया गया। पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचकर एस-400 के सामने खड़े होकर भाषण दिया। एक नैरेटिव बनाने की कोशिश की गई और राहुल गांधी भी निगेटिव नैरेटिव को चलाने की कोशिश करते हैं। देश जानता है कि पीएम मोदी ने बिहार में जाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बोला था। अगर भारत पर आतंकी हमला होगा तो उसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा।”

संसद के मानसून सत्र को लेकर जदयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “सदन के नेताओं की बैठक हो रही है, सत्र जल्द ही शुरू होगा और यह एक महीने तक चलेगा। मेरा मानना है कि महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। ‘ऑपरेशन सिंदूरके बारे में सभी जानते हैं कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कियाइसके बाद पाकिस्तान के अनुरोध पर युद्धविराम पर सहमति बनीइतना ही नहीं, भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को पूरी दुनिया में भेजा गया और हमने वहां पाकिस्तान में चल रही आतंकी गतिविधियों के बारे में बतायाअगर सत्र के दौरान इस पर चर्चा होती है तो यह अच्छी बात है।”

आईएएनएस

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

admin

Read Previous

‘गठबंधन में कोई भ्रम या टकराव नहीं होना चाहिए’, राहुल गांधी के बयान पर बोले डी. राजा

Read Next

संसद सत्र में आतंकवाद, विदेश नीति और बिहार के विकास पर हो चर्चा : मनोज झा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com