राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स की समस्याओं को सबसे पहले उठाया था: सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद 10 मिनट में डिलीवरी पर रोक लगाए जाने का कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले गिग वर्कर्स की समस्याओं का संज्ञान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिया। उन्होंने सबसे पहले उनसे संबंधित मुद्दे उठाए थे।

आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि गिग वर्कर्स को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनमें अमानवीय व्यवहार, जल्दबाजी में डिलीवरी करने का दबाव और जान जोखिम में पड़ना शामिल है। ये मुद्दे सबसे पहले राहुल गांधी ने उठाए थे।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से कई गिग वर्कर्स से बात की, उनके संघर्षों को समझा और उनके साथ काफी समय बिताया। अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने गिग वर्कर्स के लिए एक पैकेज पेश किया था। इसी तरह, हमारी कर्नाटक और तेलंगाना सरकारों ने भी उनके लिए कई सकारात्मक पहल की हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले का मैं स्वागत करती हूं। गिग वर्कर्स इनफॉर्मल इकोनॉमी का बहुत बड़ा हिस्सा बन चुके हैं। उनकी बेहतरी के लिए अच्छे कानून लाने चाहिए। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में और राहुल गांधी ने वादा किया था कि अगर हमारी सरकार बनी तो गिग वर्कर्स के लिए पीएफ, ग्रेच्युटी और उनके परिवार के लिए इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। राहुल गांधी द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर केंद्र सरकार का फैसला एक सकारात्मक कदम है।

शक्सगाम घाटी को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में चीन घुसा, फिर लद्दाख और अब जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी में चीन निर्माण कर रहा है और इसे अपना क्षेत्र बताता है। हमारी संप्रभुता को लगातार चुनौती दी जा रही है, लेकिन सरकार चुप क्यों है?

उन्होंने भाजपा और आरएसएस नेताओं के साथ चीनी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकातों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के नेता पहले चीनी मुलाकातों को देशद्रोह बताते थे, लेकिन अब खुद भाजपा मुख्यालय में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मीटिंग कर रहे हैं। वे लोग चीनी से मुलाकात करने को देशद्रोह बताते थे, लेकिन अब अपनी मीटिंग क्यों कर रहे हैं? भाजपा और संघ परिवार बताएं कि क्या चर्चा हुई? भाजपा मुख्यालय में चीनी प्रतिनिधिमंडल से जो बातचीत हुई, वह किन मुद्दों पर हुई? यह सब देश को बताना चाहिए।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

रिकॉर्ड स्तर के बाद फीकी पड़ी सोने की चमक, चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार

Read Next

भाजपा को हमने ही बड़ा किया, हमारी बिल्ली हमसे ही म्याऊं: बाला नंदगांवकर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com