‘राहुल गांधी देशद्रोह कर रहे हैं’, अमेरिकी टैरिफ पर सियासत के बीच भाजपा सांसद ने कांग्रेस को घेरा

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी देशद्रोह कर रहे हैं।

भारत सरकार किसान हित में अपने फैसले पर अडिग है, तो इससे बौखलाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दबाव बनाने के लिए टैरिफ का सहारा ले रहे हैं। अमेरिका ने टैरिफ को बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया है। इस स्थिति में विपक्ष सरकार पर हमलावर है। गुरुवार को, इस पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “विपक्ष सिर्फ हमला कर रहा है, राहुल गांधी देशद्रोह कर रहे हैं, जिस तरह से वह अभी बोल रहे हैं। यही वह समय है जब पूरे देश को एकजुट होना चाहिए, एक साथ आना चाहिए।”

इससे पहले, राहुल गांधी अमेरिकी टैरिफ को लेकर सरकार को घेर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत टैरिफ आर्थिक ब्लैकमेल है। यह भारत को एक अनुचित व्यापार समझौते के लिए धमकाने का एक प्रयास है। सरकार को अपनी कमजोरी को भारतीय जनता के हितों पर हावी नहीं होने देना चाहिए।” राहुल गांधी पहले भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ भी बता चुके हैं।

इस बीच, भाजपा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर सवाल उठाए। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, “वह बेतुका व्यवहार कर रहा है। आप एक साथ सभी से नहीं लड़ सकते। अगर कोई रणनीति है, तो वह यह है कि दोस्ती करो, फिर उससे भी लड़ो। लेकिन वह (डोनाल्ड ट्रंप) पूरी दुनिया से लड़ रहा है, सिवाय एक देश पाकिस्तान के, जो पूरी तरह से दिवालिया हो चुका है। वह (ट्रंप) ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और रूस से लड़ रहे हैं।”

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने साफ कह दिया है कि हम न डरेंगे, न झुकेंगे। किसानों के में फैसले लिए जाएंगे।” तोखन साहू ने यह भी कहा कि चाहे कोई भी टैरिफ लगाए, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार राष्ट्र, राष्ट्र के लोगों और किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। पीएम मोदी के ‘किसानों के लिए बड़ी कीमत चुकाने को तैयार’ वाले संदेश पर उन्होंने कहा, “वह जमीनी स्तर से उठकर प्रधानमंत्री बने हैं, इसलिए वह सभी का दर्द समझते हैं। उनके बयान का स्वागत है, यह उनकी संवेदनशीलता का प्रतिबिंब है।”

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

राहुल गांधी ने उठाया वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा, कहा- महाराष्ट्र में 40 लाख संदिग्ध वोटर

Read Next

मैत्री मूवी मेकर्स ने ‘श्रीमंतुडु’ के 10 साल पूरे होने पर महेश बाबू का जताया आभार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com