राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के साथ केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने कथित रूप से दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की और मामले को दबाने का प्रयास किया गया।

केजरीवाल ने दावा किया कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री मोदी की देखरेख में हुआ था और ट्रस्ट के सदस्यों का चयन भी उनकी सहमति से किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे में यदि मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं, जमीन खरीद और चढ़ावे में गड़बड़ियों के आरोप सामने आए हैं तो इसकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश की जनता को भरोसा है कि इस मामले में वास्तविक दोषियों तक कार्रवाई पहुंचेगी।

केजरीवाल ने वर्ष 2021 में सामने आए कथित जमीन खरीद मामलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जमीनों की खरीद बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर की गई। उनके अनुसार, एक जमीन दो करोड़ रुपये में खरीदने के कुछ ही मिनटों बाद 18 करोड़ रुपये में ट्रस्ट को बेच दी गई। इसी तरह अन्य जमीनों के सौदों में भी भारी मूल्य अंतर होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण से जुड़े कुछ इंजीनियरों ने टेंडरों में से 40 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की शिकायत की थी। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी कैमरों में कई बार चोरी की घटनाएं दर्ज हुईं और कई महीनों की फुटेज भी कथित रूप से गायब कर दी गई। केजरीवाल ने कहा कि यदि इतने बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप सामने आए तो केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई।

आम आदमी पार्टी प्रमुख ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी केवल सीमित दायरे में जांच कर रही है और कथित जमीन घोटालों की जांच नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि पार्टी सांसद संजय सिंह जब कथित दस्तावेज लेकर एसआईटी के पास पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि जांच केवल चढ़ावे से जुड़े मामले तक सीमित है। केजरीवाल ने इसे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करने वाला बताया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तक जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वे केवल छोटे स्तर के कर्मचारी हैं जबकि वास्तविक जिम्मेदार लोगों तक जांच नहीं पहुंच रही है। उनके अनुसार, पहले भी इस तरह की जांच समितियां गठित हुईं, लेकिन किसी बड़े व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि देश की करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था भगवान श्रीराम से जुड़ी है, इसलिए इस मामले की पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यापक जांच होनी चाहिए तथा यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

admin

Read Previous

खामेनेई की तदफीन में शामिल होने के लिए 3 जुलाई को रवाना होंगे अता हसनैन और पबित्रा मार्गेरिटा: विदेश मंत्रालय

Read Next

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com