राघव चड्ढा ने की ’10 मिनट डिलीवरी’ कल्चर खत्म करने की मांग, गिग वर्कर्स की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

नई दिल्ली । राज्यसभा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शून्यकाल के दौरान गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनकी बदतर हालत का मुद्दा उठाया। चड्ढा ने सरकार से मांग की कि डिलीवरी बॉयज और अन्य गिग वर्कर्स की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं और कंपनियों द्वारा थोपे जा रहे 10 मिनट डिलीवरी मॉडल को तुरंत खत्म किया जाए।

उन्होंने कहा कि जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे प्लेटफॉर्म्स के डिलीवरी पार्टनर्स और अर्बन कंपनी के सर्विस प्रोवाइडर्स वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था के अदृश्य पहिए हैं, लेकिन इन्हीं कंपनी मालिकों की अरबों डॉलर की वैल्यूएशन इन मेहनतकश लोगों की टूटी हुई कमर और जोखिम भरी जिंदगी पर खड़ी है।

राघव चड्ढा ने कहा, “जब भी हम फोन पर बटन दबाते हैं और हमारे पास मैसेज आता है-‘आपका ऑर्डर रास्ते में है,’ ‘आपकी राइड आ गई है’ तो उसके पीछे कोई इंसान होता है जो समय से पहले पहुंचने के लिए रेड सिग्नल जंप करता है। तेज रफ्तार में बाइक चलाता है। सिर्फ एक मिनट की देरी होने पर उसकी रेटिंग गिरती है, इंसेंटिव कट जाता है या कई बार उसकी आईडी तक ब्लॉक कर दी जाती है।”

चड्ढा ने सदन में तीन प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।

10 मिनट डिलीवरी मॉडल के कारण राइडर्स रोज अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं ताकि उन्हें खराब रेटिंग और ग्राहक की शिकायतों से बचाया जा सके।

वर्कर्स 12-14 घंटे तक भीषण गर्मी, ठंड, प्रदूषण और बारिश में बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करते हैं।

सोशल सिक्योरिटी जैसे न स्थायी नौकरी, न ढंग का बीमा, न मेडिकल सुरक्षा, न ही भविष्य की कोई गारंटी, यह सब मिलकर इन्हें असुरक्षित और मजबूर बनाता है।

राघव चड्ढा ने कहा, “ये लोग रोबोट नहीं हैं। ये किसी के पिता हैं, किसी के पति हैं, किसी के भाई और किसी के बेटे हैं। ये अपना दर्द छिपाकर मुस्कुराते हुए आपका पार्सल देते हैं और कहते हैं, ‘सर, प्लीज फाइव स्टार रेटिंग दे देना।’

उन्होंने संसद से अपील की कि कम से कम 10 मिनट डिलीवरी के दबाव पर गंभीर चर्चा जरूर की जाए और गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा देने पर विचार हो।

अंत में उन्होंने कहा, “देश इन मौन योद्धाओं की मेहनत पर चलता है। हमें इनकी गरिमा, सुरक्षा और उचित भुगतान सुनिश्चित करना ही होगा।”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी उन्होंने लिखा, “आज संसद में, मैंने जोमैटो और स्विगी डिलीवरी बॉयज, ब्लिंकिट और जेप्टो राइडर्स, ओला और उबर ड्राइवर, अर्बन कंपनी के प्लंबर और टेक्नीशियन के बारे में बात की। उन्हें इज्जत, सुरक्षा और सही सैलरी मिलनी चाहिए।

–आईएएनएस

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

चेन्नई में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए 100 डिजिटल सेंसर बोर्ड लगाए जाएंगे

चेन्नई । वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने शहर भर में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक...

सीएम मोहन यादव दावोस में ऊर्जा, तकनीक, पर्यटन पर केंद्रित निवेश नीतियों को करेंगे साझा

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस के मंच पर मध्य प्रदेश अपनी आर्थिक प्राथमिकताओं, औद्योगिक क्षमताओं और दीर्घकालिक विकास दृष्टि को वैश्विक मंच...

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी टैरिफ धमकियां अस्वीकार्य, यूरोप देगा एकजुट होकर जवाब: इमैनुएल मैक्रों

पेरिस । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका की तरफ से टैरिफ की धमकियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। इमैनुएल मैक्रों ने स्पष्ट तौर पर कहा...

नई दिल्ली : द्वारका में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

नई दिल्ली । दिल्ली में द्वारका जिले के पुलिस स्टेशन बिंदापुर की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर...

पश्चिम बंगाल में टीएमसी का अंतिम समय आ गया है, अगली बार बनेगी भाजपा सरकार: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता टीएमसी से परेशान हो गई है...

महाराष्ट्र में एनडीए के जनहित के एजेंडे को जनता का समर्थन : पीएम मोदी

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में 'मिनी विधानसभा' माने जा रहे नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले 'महायुति गठबंधन' ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य के...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में श्रीनगर में दो सरकारी कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र से दो सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार...

‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ : उत्तर दिल्ली में विशेष निरीक्षण अभियान, कचरा जलाने के कई मामले दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए 'ऑपरेशन क्लीन एयर' के तहत उत्तर दिल्ली में शाम और रात के समय निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान कमीशन...

महाराष्ट्र: चंद्रपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत का जश्न

चंद्रपुर । शुक्रवार को चंद्रपुर नगर निगम (सीसीएमसी) चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उलटफेर किया और 66 में से 28 सीटें जीतीं। कांग्रेस...

करिश्मा और संजय कपूर के तलाक दस्तावेज मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने अभिनेत्री को जारी किया नोटिस

मुंबई । संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान कपूर ने...

कर्नाटक का सीएम पद पार्टी हाईकमान और हमारे बीच का मामला, सार्वजनिक चर्चा न हो: डीके शिवकुमार

नई दिल्ली । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को साफ किया कि मुख्यमंत्री पद का मुद्दा उनके, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी हाईकमान के बीच का मामला है, इस...

admin

Read Previous

यूक्रेन संकट सुलझाने की कोशिशों के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

Read Next

अमेरिका ने 2026 के जी-20 से समिट से दक्षिण अफ्रीका को किया बाहर, पोलैंड को न्योता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com