यूपी सरकार ने अवैध मदरसों पर की कार्रवाई, ओमप्रकाश राजभर बोले, ‘सिर्फ शिक्षा पर देना चाहिए ध्यान’

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की गई है। इस मामले में अब उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बयान आया है। उन्होंने अवैध मदरसों के खिलाफ की गई कार्रवाई को सही ठहराया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मदरसे शिक्षा देने के लिए खोले जाते हैं, लेकिन अगर आप उनका इस्तेमाल नकली नोट छापने या विदेशी नागरिकों को शरण देने के लिए कर रहे हैं, तो यह गलत है। अगर ऐसे लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की जा रही है, तो यह अच्छी बात है। मैं लोगों से कहूंगा कि जो मदरसे शिक्षा देने का काम कर रहे हैं, वे बिना किसी डर के अपने काम को करते रहें, लेकिन कोई अगर गलत करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

कांग्रेस के एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर पोस्ट किए जाने पर ओमप्रकाश राजभर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और पूरे विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। वे शिक्षा और रोजगार की बात नहीं करते हैं और बिना मतलब के ऐसी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं।”

पहलगाम आतंकी हमले पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिए गए बयान का उन्होंने समर्थन किया है। राजभर ने बातचीत में कहा, “राहुल गांधी के बयान का हम स्वागत करते हैं। पहले देश सर्वोपरि और फिर पार्टी आती है। उन्होंने (राहुल गांधी) बिल्कुल सही कहा है कि पहले हमारा देश सुरक्षित, खुशहाल और अमन-चैन से रहेगा। ये उन्होंने अच्छी बात कही है। हालांकि, अगर कुछ नेता ऐसा बोल दें तो उनका वोटबैंक खिसक जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान अगर धमकी दे रहा है तो हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि हमारे समुदाय के लोगों को हथियार थमा दें और इसके बाद हम पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारेंगे।”

–आईएएनएस

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, ‘1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी’

तेहरान । अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान की कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। कई शैक्षिक संस्थान तबाह हो गए। इस...

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

admin

Read Previous

भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

Read Next

बॉलीवुड में गूंजी वैभव सूर्यवंशी के शतक की गूंज, करीना समेत इन सितारों ने दी शुभकामनाएं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com