यूपी में दंगाइयों और उनके हितैषियों के सामने आजीविका का संकट : सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके हितैषियों पर आजीविका का संकट है, जबकि नौजवानों को रोजगार मिल रहे हैं।

सीएम योगी ने अयोध्या में नकहा रेलवे ओवरब्रिज और खजांची फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश और इस नए प्रदेश का नया गोरखपुर है। नए प्रदेश के लिए बीमारू से ब्रेक थ्रू और ब्रेक थ्रू से पहचान की एक रीकोडिंग प्रक्रिया के साथ अब उत्तर प्रदेश आगे बढ़ चला है। ऐसे में स्वाभाविक है कि परिवारवादी और जातिवादी मानसिकता के लोग इसे कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “जो दंगाइयों के हमपरस्त थे और दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे। आज जब दंगाई अपने बिल के अंदर घुस चुका है, और जो घुसना नहीं चाहता था, जब प्रदेश को दंगामुक्त करने का कार्य किया गया तो दंगाइयों के सभी हमदर्द परेशान हो चुके हैं। वे इसलिए परेशान हैं, क्योंकि उनकी आजीविका पर बुरा असर पड़ा है। हमने आजीविका के अवसर नौजवानों को देने का काम किया।”

सीएम योगी ने कहा, “हमने नौजवानों को सरकारी नौकरी भी दी है और बेहतरीन वातावरण बनाकर प्रदेश में निवेश की एक नई बहार भी लाई है। प्रदेश में निवेश तब आता है, जब सुरक्षा और अच्छा इन्फ्रास्टचर का माहौल होता है। जब स्केल को स्किल में बदलकर नौजवानों को उन्हीं के गांव, जनपद और प्रदेश में नौकरी की सुविधा प्राप्त होती है, तो निवेश आता है। हम कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में आया हुआ 45 लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव प्रदेश के अंदर डेढ़ करोड़ से अधिक नौजवानों के लिए नौकरी की गारंटी का दस्तावेज है। प्रदेश के नौजवानों को इसके माध्यम से नौकरी मिल रही है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सभी को 2017 के बाद से डबल इंजन की यात्रा को याद रखना होगा। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भय, आतंक, उपद्रव, अराजकता, बीमारी और दंगे थे। न बेटी सुरक्षित थी और न ही व्यापारी सुरक्षित था। वे कौन लोग हैं, जो जाति की राजनीति करते हैं। जाति के नाम पर अपने परिवार की बात करते हैं। नौजवानों के भरोसे के साथ खिलवाड़ करते थे। इन लोगों ने प्रदेशवासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। इनके कारण प्रदेश अपनी पहचान का मोहताज था।”

उन्होंने कहा, “आज पीएम मोदी के नेतृत्व में समस्या नहीं बल्कि समाधान की बात होती है। अब माफिया और मच्छर नहीं, बल्कि गोरखपुर की विश्वस्तरीय सड़कें, एम्स, फर्टलाइजर, मेडिकल कॉलेज, आयुष विश्वविद्यालय, पूर्वाचंल एक्सप्रेस-वे का लिंक एक्सप्रेस गोरखपुर की पहचान है।”

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

ऊर्जा परिवर्तन तभी सफल होगा, जब लगातार और संतुलित निवेश किया जाए : हरदीप सिंह पुरी

Read Next

सरकारी नीतियां बेरोजगारी रहित विकास का कारण बन रही हैं : कांग्रेस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com