यूपी : नितिन अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, राहत सामग्री का वितरण

हरदोई । उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को हरदोई जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और मुआवजे का आश्वासन दिया।

नितिन अग्रवाल ने बावन ब्लॉक के गंगोली, गढ़िया झब्बू, गढ़िया दिल्ला, दौली, करनपुर, गोविंदपुर सहित आसपास के गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ थे। मंत्री ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के करीब 22 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे फसलों, घरों और आजीविका को भारी नुकसान हुआ है।

नितिन अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैंने कई गांवों का दौरा किया और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद तत्काल नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाए।” उन्होंने एसडीएम सदर को मुआवजे के लिए सर्वेक्षण तेज करने का आदेश दिया ताकि पीड़ितों को जल्द राहत मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया, “राहत शिविरों में रह रहे लोगों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। खाने-पीने, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।” मवेशियों की सुरक्षा पर ध्यान देने की बात करते हुए उन्होंने कहा, “मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और उनके लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं क्षेत्रीय लोगों तक पहुंचनी चाहिए।”

नितिन अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

बता दें कि हरदोई में सई, सुखेता, गंगा और गर्रा नदियों के बढ़ते जलस्तर ने कई गांवों को जलमग्न कर दिया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है और फसलें बर्बाद हो गई हैं। प्रशासन ने 105 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां खाद्य सामग्री, दवाइयां और मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र : पीएम कुसुम योजना ने बदली अहमदनगर के किसानों की जिंदगी, बिजली पर निर्भरता खत्‍म, उन्‍नत हो रही खेती

Read Next

इजरायली हवाई हमलों से दहला दोहा: आईडीएफ का दावा, ‘निशाने पर हमास नेतृत्व’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com