ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हुआ, वह लोकतंत्र पर एक काला थप्पा है। ममता बनर्जी ‘ममता अमीन’ की तरह काम कर रही हैं।

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मालदा मामले पर पश्चिम बंगाल सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक अधिकारियों पर हमला किया गया और उन्हें घेर लिया गया। सरावगी ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आखिर किसकी सुरक्षा कर रही हैं। ममता बनर्जी रोहिंग्या घुसपैठियों और अवैध प्रवासियों को संरक्षण दे रही हैं, जबकि उन्हें पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए काम करना चाहिए था।

वहीं, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति खुद बहुत कुछ बयान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव के हालात बने हुए हैं और आम लोगों की उम्मीदों को दबाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को दो हिस्सों में बांटने की कोशिशें भी हो रही हैं। उनके अनुसार, इसी संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी आई है।

इसी मुद्दे पर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘गुंडों की सरकार’ चल रही है, जहां अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी की सरकार अब ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मालदा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन और हिंसा हुई। न्यायिक अधिकारियों (3 महिला अधिकारियों सहित 7 लोग) को बंधक बनाने के बाद, गुरुवार को भी स्थिति तनावपूर्ण रही थी।

दूसरी ओर, रामकृपाल यादव ने जन विश्वास विधेयक पर केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह बिल आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

उन्होंने बताया कि पहले छोटे-छोटे मामलों में भी लोग कानूनी पचड़े में फंस जाते थे, जिससे उनका जीवन कठिन हो जाता था। केस का लफड़ा ऐसा था कि लोग बेवजह परेशान होते थे और उनकी जिंदगी नरक बन जाती थी। जन विश्वास विधेयक ऐसे ही छोटे मामलों से लोगों को राहत देने का काम करेगा और यह आम जनता के लिए एक बड़ा उपहार है।

–आईएएनएस

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्लेन विवाद पर अवध ओझा का तंज, तो क्या नेता बैलगाड़ी पर चलें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ चुके शिक्षाविद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को...

राजीव रंजन का राहुल गांधी पर तंज, कहा-दूसरों के कहने पर राहुल ले रहे गलत फैसले

पटना । जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा गलत फैसले लेते आ रहे हैं और...

पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर राहुल गांधी जनता में फैला रहे भ्रमः गिरिराज सिंह

पटना । पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को...

ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्ष‍ित घर वापसी की लगाई गुहार

नई दिल्ली । ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।...

चंडीगढ़ ब्लास्ट पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, ‘पंजाब सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने चाहिए’

नई दिल्ली । भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बड़ी घटना नहीं होने से...

एआई फॉर एजुकेशन-एआई इन एजुकेशन, कक्षा 3 से 8 के छात्रों के लिए नया पाठ्यक्रम

नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सीबीएसई का नया पाठ्यक्रम लॉन्च...

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में बेटियों का दबदबा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 99.80 प्रतिशत अंक

जयपुर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। यह पहली बार है जब बोर्ड...

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

मुंबई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर...

तेल संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए भारत-रूस के बीच बातचीत जारी : राजदूत डेनिस अलीपोव

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कई देशों में तेल का...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

रूस के पहले डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव का दो दिवसीय भारत दौरा, पश्चिम एशिया समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com