मप्र में घर बैठे बनेंगे वाहनों के लर्निंग लायसेंस

भोपाल, 3 अगस्त (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के वाहन चालकों के लिए यह अच्छी खबर है। अब वाहन चालन का लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए उन्हें परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने लर्निंग लायसेंस की प्रक्रिया को ऑन लाइन कर दिया है, जिससे अब लर्निंग लायसेंस घर बैठे ही बन सकेंगे। राज्य में लर्निंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को संपर्क रहित किया गया है। संपर्क रहित सेवा के अंतर्गत आवेदक को आरटीओ ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक को अपने आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ऑनलाइन सारथी बेबसाइट पर आवेदन करना होगा तथा निर्धारित फीस डिजिटल माध्यम से जमा करनी होगी ।

इस नई व्यवस्था के तहत संपर्क रहित लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु जब आवेदक अपने आधार कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करेगा तब आधार में दर्ज आवेदक का नाम, अभिभावक का नाम, जन्म तिथि, पता एवं आवेदक का फोटो स्वत: आवेदन फॉर्म में दर्ज हो जाएंगे, जिसमें किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा फेरबदल किया जाना संभव नहीं होगा। आवेदन के साथ आवेदक को अपने फिजिकल फिटनेस संबंधी घोषणा ऑनलाइन दर्ज करनी होगी तथा घोषणा में दिए गए वादों के विरुद्ध यदि आवेदक फिजिकली अनफिट पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में आवेदन नहीं हो पाएगा। आवेदक के फिजिकली फिट होने पर ही आवेदन सबमिट होगा। आवेदन सबमिट होते ही आवेदक को एसएमएस के माध्यम से आवेदन नंबर प्राप्त हो जाएगा ।

इस नई व्यवस्था में आवेदक को डिजिटल फीस जमा करने पर एसएमएस के माध्यम से लनिर्ंग लाइसेंस टेस्ट पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा।आवेदक को अपने कम्प्यूटर पर एक टेस्ट देना होगा जिसमे 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक संकेतो से सम्बंधित इन प्रश्नो का प्रकार वस्तुनिष्ट होगा। टेस्ट में 60 फीसदी सही जवाब देने पर आवेदक टेस्ट में उत्तीर्ण माना जाएगा व लनिर्ंग लाइसेंस स्वत: ऑनलाइन जारी हो जाएगा, जो आवेदक द्वारा प्रिंट किया जा सकेगा । महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

राज्य के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि लनिर्ंग लायसेंस बनवाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। लोग अब घर बैठे ऑनलाइन लनिर्ंग लायसेंस बना सकेंगे। ऑनलाइन लायसेंस बनने से जहाँ एक ओर आम जनता को परिवहन कार्यालय में लगने वाली लम्बी कतारों से मुक्ति मिलेगी वही एजेन्टों से छुटकारा भी मिलेगा।

परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस सुविधा से हर साल लगभग 10 लाख युवा घर बैठे लनिर्ंग लायसेंस बनवा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सम्पर्क रहित सेवाओं के लिए आधार प्रमाणीकरण की अनुमति प्रदान की गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के माध्यम से सम्पूर्ण भारतवर्ष के परिवहन कार्यालयों में कम्प्यूटीकरण ई ट्रासपोर्ट की सुविधा प्रदान कर रहा है। वाहन पंजीयन सम्बन्धी सेवाएं सॉफ्टवेयर एवं लायसेंस संबंधी सेवायें सारथी सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

–आईएएनएस

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस पोस्ट पर हमला, एएसआई की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बजौर जिले की वारा मामोंद तहसील में स्थित बदन पुलिस पोस्ट पर बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) दौलत...

विस्फोटक कारखानों से संबंधित नियमों में संशोधन के लिए केंद्र से आग्रह करेगी महाराष्ट्र सरकार: सीएम फडणवीस

मुंबई । महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में कहा कि महाराष्ट्र सरकार विस्फोटक कारखानों से जुड़े 2008 के नियमों में बदलाव के लिए जल्द ही...

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पर हुसैन दलवई ने कसा तंज

मुंबई । कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने भाजपा द्वारा राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की...

ईरान करना चाहता था बात, मैंने कहा बहुत देर हो चुकी: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि ईरान उनसे बातचीत करने को राजी था, लेकिन उन्होंने उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया।...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

एनसीआर में तेज हवाओं से राहत, अधिकांश इलाके रेड जोन से बाहर, प्रदूषण में आंशिक सुधार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने...

उत्तर प्रदेश : ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिला और 3 पुरुष सहित 6 की मौत, कई घायल

हाथरस । उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 महिलाएं और 3 पुरुष सहित 6 की मौत हो...

ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

तेहरान । अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई भारत सरकार से गुहार, सुरक्षित निकासी की मांग

इस्फहान । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के शहर इस्फहान में फंसे भारतीय छात्रों के बीच भय और अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है। छात्रों ने भारत...

बिहार: होली-रमजान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 30,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

पटना । बिहार में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तरह के...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

editors

Read Previous

ओडिशा पुलिस ने एक जिंदा पैंगोलिन जब्त किया, दो गिरफ्तार

Read Next

हैदरपोरा मुठभेड़ पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा, अगर कुछ भी गलत हुआ है तो पुलिस उसमें सुधार के लिए तैयार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com