‘मणिकम टैगोर माफी मांगें या सजा भुगतने के लिए तैयार रहें’, आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के भाजपा नेता

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर के विवादित बयान को लेकर मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मणिकम टैगोर को माफी मांगनी होगी, वरना वह सजा भुगतने के लिए भी तैयार रहें।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में आरपी सिंह ने कहा, “आरएसएस राष्ट्रवादी विचारधारा का संगठन है। मणिकम टैगोर ने आरएसएस की तुलना अल-कायदा से की। मणिक्कम टैगोर ने संघ के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, उसके लिए मानहानि मुकदमे के लिए तैयार रहें। उन्हें माफी मांगनी होगी, वरना वे सजा भुगतने के लिए भी तैयार रहें।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी गांधी और वाड्रा परिवार के बाहर नहीं जा सकती है, लेकिन भाजपा में एक बूथ कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय स्तर पर काम कर सकता है। यही दोनों दलों में फर्क है।”

मणिकम टैगोर की टिप्पणी पर भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आरएसएस देशभक्तों का संगठन है। आरएसएस अपनी स्थापना के 100 वर्ष मना रहा है। कोई भी एक घटना नहीं बता सकता है, जहां आरएसएस ने मारने-काटने का काम किया है।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी मणिकम टैगोर को जवाब दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का मिजाज राष्ट्रवादियों के प्रति गर्मी और राजद्रोहियों के प्रति नरमी का रहा है। इसके कई उदाहरण देखने को मिल चुके हैं कि जब-जब राजद्रोहियों को सजा मिलती है और आतंकवादियों को चोट लगती है तो कांग्रेस चीखती है। इसी तरह कराची को चोट लगने पर कांग्रेस की चीख निकलती है। कांग्रेस नेताओं के बयानों में इसी की पुनरावृत्ति दिखाई देती है।”

भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने मणिक्कम टैगोर पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस ने देश-समाज और संस्कृति के लिए जो त्याग और समर्पण दिखाया है, यह कांग्रेस पार्टी अपनी सात पीढ़ियों में कभी नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि टैगोर से अनुरोध है कि वह अपने बयान को वापस लें और माफी मांगें।

–आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

भोपाल । ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया...

नीट पेपर लीक मामले पर बोले आरपी सिंह, निष्पक्ष जांच कराके दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई...

admin

Read Previous

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर मनोचिकित्सक से इलाज करवाएं : प्रवीण खंडेलवाल

Read Next

विनोद बंसल का कांग्रेस पर हमला, बोले- आतंकियों से रहा है चोली-दामन का साथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com