भारतीय टीम के महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले, चक दे इंडिया

नई दिल्ली । महिला वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमारी महिला टीम ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सपने को पूरा किया है।

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि लख-लख बधाइयां। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि दुनियाभर में टीम इंडिया ने भारत का झंडा ऊंचा कर दिया है। आज उन्होंने इंदिरा गांधी का सपना पूरा कर दिया है, यह साबित कर दिया है कि भारतीय महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं, वे हर असंभव को संभव बना सकती हैं। हर क्षेत्र में—चाहे फिल्डिंग हो, बैटिंग हो, धैर्य की परीक्षा हो, गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाना हो या गेंदबाजों के तौर पर विकेट उड़ाना हो। आज बेटियों पर गर्व है, देश को गर्व है। एक बार फिर से बधाइयां। कहूंगा एक चीज—चक दे इंडिया।

कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “हमारी टीम ने इतिहास रच दिया। हमारी महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 जीतकर विश्व मंच पर भारत का परचम लहराया। उनका सफर दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सपनों से प्रेरित था और आज उन्होंने उन सपनों को इतिहास में बदल दिया है। हमारे चैंपियनों को बधाई, जिन्होंने हर भारतीय का दिल गर्व से चौड़ा कर दिया है। टीम इंडिया, दुनिया आपकी सराहना कर रही है।”

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 2 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप जीत लिया। इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। इससे पहले दो बार खिताब जीतने का मौका चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप जीत लिया।

मुझे यकीन है कि भारतीय महिला क्रिकेट इसी तरह सफलता हासिल करती रहेगी और इससे देश में महिलाओं के बीच खेल संस्कृति और गहरी होगी और सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि सभी खेलों में भारतीय महिलाओं का दबदबा देखने को मिलेगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक बार फिर बधाई।

–आईएएनएस

लोकसभा में अमित शाह के भाषण पर राहुल-प्रियंका बोले- हमने जो बिंदु रखे हैं, उनका जवाब नहीं दिया

नई दिल्ली । लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं,...

पंजाब में विदेशी ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत एक बड़े पैमाने पर बहुआयामी कार्रवाई में अमृतसर...

तेजी से विकसित हो रहा एआई, वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान

मुंबई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के प्रबंधक निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से विकसित हो रहा है और वित्तीय क्षेत्र में...

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

नई दिल्ली । लोकसभा के शीतकालीन सत्र में 'चुनाव सुधार' जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी है। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा...

महाराष्ट्र सरकार ने नकली दवाओं और खांसी की सिरप पर सख्ती बढ़ाई

नागपुर । महाराष्ट्र में नकली दवाओं और खांसी की सिरप की रोकथाम के लिए सरकार ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस जानकारी का खुलासा महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग...

तेलंगाना सरकार स्टार्टअप्स के लिए बनाएगी 1,000 करोड़ का फंड, सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा ऐलान

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को राज्य के स्टार्टअप सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का विशेष फंड बनाने की घोषणा की।...

गौतम अदाणी ने सत्य नडेला से की मुलाकात, एआई की अपार क्षमताओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वे माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला से मिले और उन्होंने टेक्नोलॉजी...

संजय निरुपम ने जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की कड़ी आलोचना की

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदुत्व...

उडुपी: अवैध रूप से भारत में रह रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

उडुपी । कर्नाटक के उडुपी में सीजेएम कोर्ट ने दस बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और जाली पहचान पत्रों के साथ रहने का दोषी ठहराया...

सीएम रेखा गुप्ता ने भलस्वा ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का किया निरीक्षण

नई दिल्‍ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भलस्वा क्षेत्र में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण किया। वर्ष 2016 में तैयार लेकिन वर्षों से खाली पड़े इन...

सांसद सजय झा ने बताया, पीएम मोदी के लिए कितना अहम रहा है बिहार

नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय झा ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता की सूची में बिहार हमेशा से ही शीर्ष पर रहा...

इंडिगो के ऑपरेशंस में आ रही स्थिरता, एयरलाइन की जवाबदेही तय की जाएगी : राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि बजट एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशंस में स्थिरता आ रही है और देश की बाकी...

admin

Read Previous

गिफ्ट निफ्टी ने अक्टूबर में दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक 106.22 अरब डॉलर का टर्नओवर

Read Next

ढोल की थाप पर नाचे फैंस, देश के कोने-कोने में भारत की जीत का जश्न

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com