बिहार में लाल झंडे की आड़ में नक्सलवाद लाने की हो रही कोशिश: अमित शाह

अरवल । बिहार विधानसभा के प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरवल में चुनावी सभा को संबोधित किया और उन्होंने लोगों को सचेत किया कि बिहार में लाल झंडे की आड़ में नक्सलवाद लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार में नक्सलवाद और जंगलराज को समाप्त कर दिया है। अब किसी की हिम्मत नहीं है कि बिहार में फिरौती, खून-खराबा, अपहरण और नक्सलवाद को फिर से फैलाए।

अमित शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार उद्योग-धंधे लाने को लेकर काम कर रही है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इन लाल झंडे वाले ‘माले’ वालों को अरवल में ही रोक लें, ताकि यह पटना नहीं पहुंच पाए। यदि लाल झंडा आया तो ये उद्योग कभी नहीं आने देंगे।

अमित शाह ने एनडीए की फिर से सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि बिहार में पहले चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है। पहले ही चरण में लालू की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। पहले चरण में तय हो चुका है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी 15 दिन तक शरीर पर धूल नहीं लगने देते, लेकिन फिर भी उन्होंने घुसपैठियों के लिए बिहार में यात्रा निकाली है।

उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए युवाओं की नौकरियां छीनते हैं, गरीबों के हिस्से में सेंध लगाते हैं और देश को भी असुरक्षित करते हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या यहां घुसपैठिए रहने चाहिए? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जितनी यात्रा निकालनी है बिहार से लेकर इटली तक निकाल लें, लेकिन यहां से एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकाला जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस पर बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहेब का नाम इनके लिए वोट बटोरने का नाम है जबकि हमारे लिए यह श्रद्धा है। बाबा साहेब जब तक जिंदा रहे, तब तक कांग्रेस ने उनका विरोध किया। उन्हें भारत रत्न तब मिला, जब कांग्रेस सत्ता से बाहर गई। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम का भी अपमान किया, उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के खाते में अभी 10 हजार रुपए भेजे गए, लेकिन राजद वाले कहते हैं कि इसे वापस ले लिया जाएगा, जबकि वे जान लें, यह राशि कोई वापस नहीं ले सकता। अगले कुछ दिनों में इन्हें दो लाख रुपए और दिए जाएंगे। उन्होंने जहां अयोध्या में भव्य राम मंदिर की चर्चा की, वहीं उन्होंने सीतामढ़ी में मां जानकी की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनडीए जब आता है तो सड़कें और बिजली आती है, जबकि महागठबंधन वाले आते हैं तो नरसंहार और खून-खराबा लाते हैं।

–आईएएनएस

न कर्फ्यू है, न दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है: सीएम योगी

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में कहा कि राज्य शांति और निवेश के एक नए युग में...

संविधान से पहले कैसी थी देश की शासन प्रक्रिया, संघ प्रमुख ने बताया क्यों पड़ी थी इसकी जरूरत

पानीपत । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को ‘भारतीय इतिहास, संस्कृति और संविधान’ कार्यक्रम में बताया कि संविधान से पहले देश में शासन की...

निक्की भाटी हत्याकांड: जेठ रोहित की जमानत याचिका खारिज, पूरे परिवार पर साजिश में शामिल होने के आरोप गंभीर

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में जिला अदालत ने एक अहम निर्णय सुनाते हुए आरोपी जेठ रोहित भाटी की जमानत याचिका...

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध, मेट्रो को बनना होगा मॉडल एजेंसी: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभिन्न निर्माण स्थलों पर प्रभावी धूल...

रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती विकास को देगी बढ़ावा : अर्थशास्त्री

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के फैसले का शुक्रवार को अर्थशास्त्रियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति के असाधारण रूप...

राघव चड्ढा ने की ’10 मिनट डिलीवरी’ कल्चर खत्म करने की मांग, गिग वर्कर्स की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

नई दिल्ली । राज्यसभा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शून्यकाल के दौरान गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनकी बदतर हालत का मुद्दा उठाया। चड्ढा...

यूपी : सीएम योगी का निर्देश, एफडीआई बढ़ाने को बढ़ाएं संवाद, तेज करें प्रयास

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश में विदेशी निवेश को नई रफ्तार देने के लिए चल रहे प्रयासों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए साफ कहा कि उत्तर...

यूपी में एसआईआर के लिए समयसीमा बढ़ाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को करेगा सुनवाई

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए दिए गए समय को बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9...

देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल, आने वाले वर्षों में दुनिया में पहले स्थान पर होगा उद्योग: नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों...

नीतीश ने विधानसभा में बिहार के विकास का किया दावा, पीएम मोदी के सहयोग के लिए किया नमन

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश में एनडीए सरकार में किए गए कार्यों का ब्यौरा और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की...

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, 10 पेज के सुसाइड नोट में परिवार और अफसरों पर गंभीर आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुरली गोविंद राजू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी जान लेने...

तलाकशुदा मुस्लिम महिला को दहेज में मिला पैसा और तोहफा वापस पाने का हक, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि तलाक पर अधिकारों का संरक्षण एक्ट, 1986 के तहत एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला को पिता से...

admin

Read Previous

‘गलती से भी गलती न हो’ भागलपुर में जनता से बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Read Next

आंध्र प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के निजीकरण के खिलाफ वाईएसआर कांग्रेस 12 नवंबर को निकालेगी रैलियां

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com