बिहार में राजस्व सेवा संघ ने मंत्री के खिलाफ सीएम को लिखा पत्र, डिप्टी सीएम बोले- अराजकता बर्दाश्त नहीं

पटना । बिहार में भूमि विवाद के समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा लगातार एक्शन में हैं। इस बीच बिहार राजस्व सेवा संघ ने मंत्री के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिकायती पत्र लिखा है। ऐसी स्थिति में संघ और मंत्री आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भू-माफिया और जमीन के दलालों को अब चेतावनी देने का समय नहीं रह गया है, बल्कि अब एक्शन का वक्त आ गया है।

उन्होंने कहा , “हमने एक सप्ताह पहले ही चेतावनी देते हुए कहा था कि अंचलाधिकारी और पदाधिकारी जो फर्जी दस्तावेज लगाकर 420 का खेल खेलते हैं, सही जमीन को भी विवादित बना देते हैं, उनका पूरा संज्ञान लें और सही जानकारी मिल जाए उसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें। ”

उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि सभी अंचलों में भू माफिया, दलाल और बिचौलियों पर सीधे कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। अगर अंचलाधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे तो विभाग उन पर एक्शन लेगा। विभाग के कुछ लोग जो भू माफिया के प्रति सहानुभूति रखते हैं, बाज नहीं आए, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने राजस्व सेवा संघ की शिकायत पर कहा कि जनसंवाद में किसी को न तो गाली दी जाती है और न किसी को अपमानित किया जाता है। हजारों लोगों के सामने समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। इस कार्रवाई से ऐसे लोगों को परेशानी हो रही है जो विभाग में सुधार का काम रोकना चाहते हैं।

इससे पहले, राजस्व सेवा संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध सार्वजनिक मंचों एवं मीडिया में अमर्यादित बयानबाजी की जा रही है और “ऑन द स्पॉट” दंडात्मक टिप्पणियों और विभागीय गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य किए जा रहे हैं। संघ ने सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

सीएम ममता बनर्जी से जनता का उठा भरोसा, बंगाल में खिलेगा कमल: डॉ. प्रेम कुमार

Read Next

बिहार में एनडीए सरकार लाने में अरुण जेटली का बहुत बड़ा योगदान था: रविशंकर प्रसाद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com