बिहार : तीन लाख के इनामी नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी ने किया सरेंडर

गया । बिहार पुलिस की दबिश और लगातार छापेमारी के कारण तीन लाख रुपए का इनामी एवं कुख्यात नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली संगठन में सब-जोनल कमांडर था।

छकरबंधा के कचनार गांव के रहने वाले अखिलेश भोक्ता ने सेमी-ऑटोमेटिक राइफल (मैगजीन सहित) के साथ आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण के पश्चात नक्सली सब-जोनल कमांडर अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी के दिए गए बयान के आधार पर कचनार गांव के जंगल में जमीन में छिपाकर रखे गए 60 आईईडी बरामद किए गए। बरामद आईईडी में प्रत्येक का वजन लगभग एक किलोग्राम था। सुरक्षा बलों द्वारा इन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में सीआरपीएफ, एसएसबी एवं बीएसएपी का भी सहयोग लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, अखिलेश सिंह भोक्ता पिछले 10 वर्षों से फरार था। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। यह गया एवं औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में 17 से अधिक नक्सली कांडों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने इसके आत्मसमर्पण के बाद छकरबंधा क्षेत्र में नक्सलियों के समाप्त होने का भी दावा किया।

बताया गया कि उस पर आमस थाना क्षेत्र में महापुर स्थित सोलर प्लांट को आग के हवाले करने का आरोप है, जबकि देव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या और सात वाहनों में आग लगाने, लुटुआ थाना क्षेत्र में आईईडी विस्फोट करने का आरोप है। इस विस्फोट में एक पुलिस अवर निरीक्षक शहीद हो गए थे और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

इसके अलावा, अखिलेश सिंह भोक्ता पर डुमरिया थाना क्षेत्र में चार ग्रामीणों को गले में फंदा लगाकर हत्या करने का भी आरोप है। एसएसपी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत अखिलेश सिंह भोक्ता को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र : नाना पटोले ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर ‘कुछ छिपाने’ का लगाया आरोप

Read Next

ईरानी परमाणु अनुसंधान मुख्यालय को इजरायल ने बनाया निशाना, कई ठिकानों पर किए हमले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com