बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें कुल 27 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। तीन होटल-रेस्टोरेंट और एक दुकान समेत चार प्रतिष्ठानों पर केस दर्ज किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

एसडीएम जमुई सौरभ कुमार के नेतृत्व में हुई यह कार्रवाई शहर के विभिन्न इलाकों में की गई। छापेमारी के दौरान जमुई शहर के तीन होटल और रेस्टोरेंट से घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए, जो व्यावसायिक उपयोग के लिए गैर-कानूनी तरीके से रखे गए थे। इसके अलावा महिसौरी इलाके की एक दुकान से 14 भरे हुए गैस सिलेंडर जब्त किए गए। कुल मिलाकर 27 सिलेंडर जब्त होने के साथ ही इन प्रतिष्ठानों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति पर भी कालाबाजारी और जमाखोरी का आरोप है।

एसडीएम सौरभ कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी कि यह कार्रवाई आम जनता को गैस की किल्लत से बचाने और कालाबाजारियों पर लगाम कसने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग या जमाखोरी सख्ती से रोकी जाएगी। बिहार में हाल के दिनों में एलपीजी की कृत्रिम कमी और बढ़ती कीमतों के कारण कालाबाजारी के मामले बढ़े हैं। राज्य स्तर पर चलाए गए अभियान में अब तक सैकड़ों सिलेंडर जब्त हो चुके हैं, जिसमें अररिया, पटना समेत कई जिलों में बड़ी कार्रवाई हुई है।

यह कार्रवाई बिहार सरकार के निर्देश पर हो रही है, जहां मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियों, गोदामों और वितरण प्रणाली की नियमित जांच हो और उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। जमुई में यह छापेमारी स्थानीय शिकायतों के आधार पर हुई, जिसमें होटल-रेस्टोरेंट घरेलू सस्ते सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे थे।

प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में आगे भी छापेमारी जारी रहेगी। आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

Read Next

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com