प्रमोद तिवारी का सवाल, ‘ट्रंप की मध्यस्थता पर पीएम मोदी का खून क्यों नहीं खौला?’

लखनऊ । राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद आक्रामक दिखे। उन्होंने अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा कि ‘अब मेरे शरीर में खून नहीं, बल्कि सिंदूर बह रहा है।’ पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सवाल खड़े किए हैं। पूछा है कि उनको तब गुस्सा क्यों नहीं आया जब भारत-पाक सीजफायर की बात डोनाल्ड ट्रंप ने की?

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों को फिल्मी संवाद का नाम दिया। कहा, “पीएम मोदी अच्छा भाषण देने के साथ ही साथ अच्छे फिल्मी डायलॉग भी डिलिवर करते हैं। जब वह भाषण देते हैं तो उनके संबोधन में उनका सिंदूर और खून खूब खौलता है। लेकिन, उस समय सिंदूर ठंडा क्यों पड़ जाता है, जब चीन की सेना ने हमारे 21 से ज्यादा जवान शहीद कर दिए तब पीएम मोदी का खून क्यों नहीं खौला? जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिमला समझौता तोड़कर सीजफायर की घोषणा की और देश हैरान था, तब खून क्यों नहीं खौला?”

कांग्रेस सांसद ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए आगे कहा, “हमारी सेना उस वक्त पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर रही थी, मैं सेना के शौर्य का सम्मान करता हूं। यह हक अमेरिकी राष्ट्रपति को किसने दिया कि वे सीजफायर का ऐलान करें? पीएम मोदी का उस वक्त खून क्यों ठंडा पड़ जाता है?”

प्रमोद तिवारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने विदेश मंत्री के बयान का जिक्र करते हुए कहा, “पीएम मोदी का खून उस वक्त क्यों नहीं खौलता है जब विदेश मंत्री पाकिस्तान पर हमला करने से पहले वहां की सरकार को बता देता है कि हम अटैक कर रहे हैं। सब जानते हैं कि भारत में पाकिस्तान की ओर से जो आतंकवादी हमले कराए जाते हैं, उसमें पाकिस्तान की सेना और सरकार मिली हुई होती है। पीएम मोदी का तब भी खून नहीं खौलता, इसीलिए उन्हें डायलॉग बाजी छोड़कर धरती पर उतरना चाहिए।”

–आईएएनएस

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, ‘1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी’

तेहरान । अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान की कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। कई शैक्षिक संस्थान तबाह हो गए। इस...

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

admin

Read Previous

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ से सभी राज्‍यों को मिल रहा लाभ : सीएम मोहन यादव

Read Next

मध्य प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने की उठी मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com