पुणे में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव, दो गुटों ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे में दो गुटों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। यह मामला पुणे के एक गांव का है, जो कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद शुरू हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए आने पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। घटनास्थल पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

यह घटना पुणे ग्रामीण के दौंड तालुका स्थित यवत गांव की है, जहां दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुट के लोगों की ओर से पथराव किया गया और टायर जलाए गए।

व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक पोस्ट से यह विवाद शुरू हुआ। एक युवक ने कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया। इसके बाद गांव के लोग धीरे-धीरे सड़कों पर आ गए और दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। इस पर भीड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक के घर पर पथराव कर दिया। विवाद बढ़ने के बाद इसने एक हिंसक झड़प का रूप ले लिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल, यवत गांव में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे पहले, महाराष्ट्र के नागपुर में भी इसी वर्ष मार्च में दो समुदायों के बीच एक हिंसक झड़प की बड़ी घटना देखने को मिली थी। इसके बाद पुलिस को कर्फ्यू लगाकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा। इस हिंसा में घरों और गाड़ियों को निशाना बनाया गया था और पुलिस टीम पर भी हमला हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हिंसा में कुछ लोग घरों में जलती हुई चीजें फेंकते नजर आए थे।

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

गुलाम नबी बोले, अब ट्रंप का अध्याय बंद, पीएम मोदी ने कर दिया स्पष्ट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया

Read Next

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.7 अरब डॉलर बढ़कर 698.19 अरब डॉलर हुआ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com