पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी शामिल रहे। मंत्री अमन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस सम्मेलन में किन-किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री के मुताबिक, भगवंत मान से जब मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है, तब से राज्य में उद्योग के अनुरूप माहौल बन रहा है। हमारी यही कोशिश है कि हम राज्य में बड़ी संख्या में उद्योगों का आगमन हो, ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हों और लोगों को नौकरियां प्राप्त हों। इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि जब तक राज्य में उद्योगों का आगमन नहीं होगा, तब तक रोजगार के अवसर सृजित नहीं होंगे। अब तक राज्य में 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ चुके हैं। इससे आगामी दिनों में राज्य मे विकास की संभावनाओं का जन्म होगा। लोगों को बड़े पैमाने पर फायदे पहुंचेंगे। वहीं, इस बार हमारा लक्ष्य 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश को राज्य में लाना है और इस दिशा में हमने पूरी रूपरेखा निर्धारित कर ली है, जिसके अनुरूप हम काम भी कर रहे हैं। हम अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरत रहे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने विपक्षी दलों के रवैये पर भी सवाल। उन्होंने स्पष्ट किया कि विरेधी दल कितना विरोध करते हैं और कितना नहीं, यह हमारा विषय नहीं है। बाकी विरोधी दलों का काम ही विरोध करना है, तो उन्हें करने दीजिए। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम तो लगातार प्रदेश में उद्योग लगाने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं और हमम यह काम करते रहेंगे। बाकी जिन लोगों को हमसे आपत्ति है, वो जरा आकर हमारे सामने बैठे, फिर हम बात करेंगे कि उनके शासनकाल में राज्य में कितने उद्योग कल कारखाने लगे और हमारे शासनकाल में कितने लगे हैं। चाहे आप अकाली दल की बात कर लीजिए या कांग्रेस की बात कर लीजिए। मैं ये बात दावे के साथ कह सकता हूं कि इन लोगों के शासनकाल में एक भी उद्योग कल कारखाने नहीं लगे। इन लोगों के जमाने में सिर्फ एमओयू ही साइन हुआ करते थे। इसके अलावा, ये लोग कुछ नहीं करते थे। आम आदमी पार्टी के शासनकाल में ऐसा नहीं होता है, आज हम बाकायदा धरातल पर उतरकर यह सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं कि हर सूरत में उद्योगों की स्थापना हो और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाए।

साथ ही, पंजाब सरकार में मंत्री ने नीति आयोग की बैठक पर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, हमारे सीएम ने नीति आयोग की बैठक में पंजाब के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की है। वजह यह है कि हमारा राज्य पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में कई व्यापारिक गतिविधियों को संपन्न करने में विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब स्थितियों को देखते हुए इस स्पेशल पैकेज की मांग की है, ताकि धरातल पर हमें सकारात्मक स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।

वहीं, एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा के निधन पर मंत्री अमन अरोड़ा ने दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखदायी खबर है। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

Read Next

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com