निक्की भाटी हत्याकांड : राज्य महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

लखनऊ । ग्रेटर नोएडा निवासी निक्की भाटी हत्याकांड का उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर को पत्र लिखकर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने डीएम और कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने कहा कि ग्रेटर नोएडा निवासी निक्की भाटी को उसके पति द्वारा जिंदा जलाए जाने की घटना जो कि प्रदेश के विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाशित हुई है, अत्यन्त हृदय विदारक और गम्भीर प्रकृति की संवेदनहीन घटना है।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा इस सम्बन्ध में संज्ञान लिया गया है। इस आपराधिक घटना के संबंध में अब तक क्या कार्यवाही हुई और घटना में वांछित किन-किन व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है?

उन्होंने कहा कि अपराध के संबंध में मैं चाहूंगी कि तत्काल कठोरतम कार्रवाई संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध की जाए। जिससे उक्त हिंसक, भयावह, दर्दनाक और दहेज उत्पीड़न जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कृत कार्रवाई से आयोग को भी अवगत कराया जाए।

ज्ञात हो बीते दिनों ग्रेटर नोएडा में एक घटना हुई। जिसमें आरोप लगा है कि एक पति ने अपनी पत्नी को जलाकर मार दिया। इस मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस इस घटना में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस मामले में हर दिन नए-नए पेंच सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने निक्की दहेज हत्याकांड का संज्ञान लिया है और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

एसटी हसन का तंज, भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति करती है

Read Next

रवि तेजा की फिल्म ‘मास जथारा’ की रिलीज टली, मेकर्स ने शेयर की जानकारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com