देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल, आने वाले वर्षों में दुनिया में पहले स्थान पर होगा उद्योग: नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में यह दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में कहा कि जब मैंने मंत्री पद संभाला था, हमारी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री दुनिया में सातवें स्थान पर थी, लेकिन अब जापान को पछाड़कर दुनिया में तीसरे स्थान पर गई है।

भारत के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर गडकरी ने आगे कहा कि मेरे सह मंत्री हरदीप पुरी वैकल्पिक ईंधन पर काम कर रहे हैं। वहीं, प्रल्हाद जोशी ग्रीन हाइड्रोजन मिशन पर काम कर रहे हैं। इससे देश के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के आकार को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

गडकरी के मुताबिक, अमेरिका 79 लाख करोड़ रुपए के साथ दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। चीन 49 लाख करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर है। अब 22 लाख करोड़ रुपए के आकार के साथ भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमारा देश करीब 22 लाख करोड़ रुपए के जीवाश्म ईंधन का आयात करता है। इस कारण हमारी सरकार की प्राथमिकता वैकल्पिक ईंधन और बायोफ्यूल है। यह आयात का अच्छा विकल्प है। साथ ही लागत प्रभावी और प्रदूषण से मुक्त है, जिसका सामना आज के समय दिल्ली कर रही है।

गडकरी के मुताबिक, देश में फास्ट चार्जिंग पर तेजी से काम हो रहा है। हमें एक ऐसे चार्जिंग सिस्टम की जरूरत है जो ट्रक, बस, स्कूटर्स, तिपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए उपयोगी हो।

मौजूदा समय में चार्जिंग सिस्टम पर रिसर्च चल रही है और नए इनोवेशन किए जा रहे हैं और अकेले दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में 400 स्टार्टअप काम कर रहे हैं।

देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने हाल में किए जीएसटी सुधार में कर दर में भारी कटौती की है, जिससे देश में वाहनों की बिक्री को बढ़ाने में मदद मिली है।

–आईएएनएस

बीएमसी चुनाव में महायुति की होगी जीत: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दावा किया कि महायुति की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र में बीते कुछ वर्षों में महायुति की सरकार ने जनता...

दिल्ली में किरण सिंह देव ने नितिन नबीन से की भेंट, बोले- पार्टी के लिए मिला मार्गदर्शक

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह मुलाकात...

सुधा कोंगरा ने यूथ कांग्रेस के आरोप किए खारिज, कहा- फिल्म में नेहरू और इंदिरा गांधी को महान नेता दिखाया गया

चेन्नई । तमिल सिनेमा की दुनिया में अक्सर इतिहास और राजनीति के पहलुओं को लेकर फिल्में बनती रही हैं। ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसका...

बेंगलुरु में 2 लाख बांग्लादेशी अप्रवासियों का शक, डिपोर्ट करने के लिए एसटीएफ बनाएं: भाजपा

बेंगलुरु । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेंगलुरु शहर में अवैध रूप से आए करीब 2 लाख बांग्लादेशी नागरिकों के बसने की आशंका जताई है। पार्टी ने कर्नाटक सरकार से...

प्रयागराज में चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुसुआ गांव...

बिहार : जदयू के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए सीएम नीतीश, भाजपा कार्यालय में भी जुटे नेता

पटना । बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज को लेकर सियासत जमकर हो रही है। इस बीच, बुधवार को जहां एक ओर जदयू के भोज में मुख्यमंत्री...

नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डीआरआई की बड़ी कार्रवाई : करोड़ों का माल जब्त, 10 की गिरफ्तारी

मुंबई । डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई), मुंबई जोनल यूनिट ने पिछले तीन दिनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हाईवे से लेकर एयरपोर्ट रनवे...

राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स की समस्याओं को सबसे पहले उठाया था: सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद 10 मिनट में डिलीवरी पर रोक लगाए जाने का कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सबसे...

मैपिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओडिशा में होगी एसआईआर: अतिरिक्त सीईओ सुशांत कुमार मिश्रा

भुवनेश्वर । ओडिशा में मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए एसआईआर होगी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि इस...

दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया है।...

अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का सरगना कोलकाता में गिरफ्तार

कोलकाता । अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने मंगलवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान एनारुल शेख के रूप में हुई...

एनसीआर में वायु प्रदूषण पर हाई-लेवल बैठक: भूपेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान की समीक्षा की

नई दिल्ली । पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की कार्ययोजना...

admin

Read Previous

नीतीश ने विधानसभा में बिहार के विकास का किया दावा, पीएम मोदी के सहयोग के लिए किया नमन

Read Next

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के निलंबित होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com