दिल्ली की खराब हवा पर उत्सव मना रही आम आदमी पार्टी : मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । प्रदूषण को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की खराब हवा पर आम आदमी पार्टी उत्सव मना रही है। इस दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कई सवालों के जवाब दिए।

प्रश्न : क्या दिल्ली में प्रदूषण के पीछे कोई साजिश है?

उत्तर: साजिश तो क्या की जाएगी, लेकिन उसका माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। दीपावली के नाम पर इस तरह की जो गलत भावनाएं बनाई जाती हैं, उससे लोगों का दिल दुखता है।

प्रश्न: क्या आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को सबसे प्रदूषित शहर बनाने की पहले से प्लानिंग कर रखी थी?

उत्तर: आम आदमी पार्टी हर वह कोशिश करती है जिससे उनकी 10 साल की नाकामी जाहिर न हो जाए। अगर दिल्ली साफ दिखेगी तो आम आदमी पार्टी का नुकसान होगा। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को 10 सालों तक बर्बाद किया। जो पंजाब हमेशा स्वच्छ रहता था, लेकिन इस बार पंजाब का एक्यूआई 700, 800 और 600 पहुंच गया। मैंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर इसके स्क्रीनशॉट डाले हैं। दिल्ली गंदी रहेगी तो वह यह कह पाएंगे कि ये भी हमारी तरह ही हैं।

प्रश्न: अगर यह साजिश है तो क्या इसकी जांच होगी?

उत्तर: हमें इन सब चीजों में नहीं जाना है। हमारा काम पॉजिटिव है। हमें अपनी दिल्ली को साफ-सुथरा रखना है। हम इनकी गंदगी को देखना नहीं चाहते हैं।

प्रश्न: क्या आप यह मानते हैं कि दिल्ली में लोगों को भी थोड़ा संयम रखना चाहिए? उन्होंने ग्रीन पटाखे की आड़ में बेहद खतरनाक पटाखे भी फोड़ डाले।

उत्तर: पटाखे की अभी पूरी एक्सरसाइज सामने आएगी। पूरे देश के अंदर पटाखे जलते हैं। वातावरण के मामले में देश को दिल्ली से अलग रखा जाए तो ये ठीक नहीं है। एक धर्म को अलग रखा जाए तो ये भी ठीक नहीं है। दिल्ली के लोगों को संयम बरतना होगा। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस 2 घंटे पटाखे जलाने की थीं। अगर हम उन चीजों को मानेंगे तो आने वाले दिनों में जो कोर्ट-कचहरी में ऑब्जेक्शन लगी हुई थी, वह नहीं लगेगी। हम लोगों को इसकी चिंता करनी चाहिए।

प्रश्न: क्या आम आदमी पार्टी दिल्ली की हवा दूषित होने पर उत्सव मना रही है?

उत्तर: आम आदमी पार्टी उत्सव मना रही है। उनको इतनी खुशी मिल रही है कि वे डांस कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि दिल्ली की हवा और खराब हो जाए। उनको तो यह लग रहा है कि यमुना क्यों साफ हो रही है। वे कभी इस कोने से फोटो खींचते हैं तो कभी उस कोने से। उनका मकसद गंदगी करना है।

प्रश्न: पंजाब के पर्यावरण मंत्री प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार क्यों मानते हैं?

उत्तर: वे सिर्फ सरकार पर ब्लेम कर रहे हैं। क्या हमने पंजाब में पॉल्यूशन भेज दिया है? क्या दिल्ली का पॉल्यूशन पंजाब में चला गया? दिल्ली में कोई पराली भी नहीं जलाता है, तो पंजाब में पॉल्यूशन कैसे है? पंजाब के पर्यावरण मंत्री को बताना चाहिए कि पंजाब में दिल्ली से ज्यादा एक्यूआई क्यों है। केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद करने के बाद पंजाब में झंडे गाड़ दिए और वहां एक्यूआई बढ़ा दिया।

प्रश्न: आज आप यमुना में भी उतरे और आपने सफाई भी की?

उत्तर: मैं इस अभियान में अकेला नहीं हूं। आप जो श्रमदान की बात कर रहे हैं, उसमें सीएम रेखा गुप्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश भर में लोगों से आग्रह किया है कि इस पावन छठ पर्व पर पवित्र भावना के साथ श्रमदान करना है।

प्रश्न: कभी यह नहीं देखा कि आम आदमी पार्टी के नेता यमुना में उतरे हों?

उत्तर: वे इतनी गंदी यमुना में कैसे उतर पाते? अब यमुना साफ हो रही है, तो हम साफ यमुना में जा पा रहे हैं।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

एनसीबी और झारखंड पुलिस ने 2.25 करोड़ रुएप के गांजे की खेप पकड़ी

Read Next

बांग्लादेश में चुनाव से पहले सेना बनाम कोर्ट, आईसीटी ने 15 सैन्य अधिकारियों को भेजा जेल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com