जुबीन गर्ग मौत मामला: पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर आज असम कोर्ट में सुनवाई

गुवाहाटी । असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस हाई-प्रोफाइल केस में गुरुवार को एक अहम कानूनी मोड़ आने की संभावना है। आज असम के कामरूप जिले की जिला एवं सत्र न्यायालय पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। यह सुनवाई ऐसे समय में हो रही है, जब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और मामले से जुड़े कई नए तथ्य सामने आ चुके हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इस केस में आरोपी बनाए गए सभी पांच लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए जमानत की मांग की है। इनमें श्यामकानु महंता और अमृतप्रभा महंता के नाम प्रमुख हैं। आरोपियों की दलील है कि वे जांच एजेंसियों के साथ लगातार सहयोग कर रहे हैं और अब जांच लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने का कोई ठोस कारण नहीं बचता।

इस मामले में एसआईटी की चार्जशीट ने कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। चार्जशीट में दिवंगत गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और उनके बैंडमेट शेखरज्योति गोस्वामी को हत्या का आरोपी बनाया गया है। वहीं जुबीन गर्ग के कजिन और निलंबित असम पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग पर गैर-इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

जमानत याचिकाओं पर सुनवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि एसआईटी ने अदालत में अपनी जांच पूरी करते हुए विस्तृत चार्जशीट पेश की है। असम पुलिस ने इस चर्चित मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया था। चार्जशीट में घटनाओं के पूरे क्रम को विस्तार से बताया गया है, जिससे यह समझने की कोशिश की गई है कि जुबीन गर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, चार्जशीट में गवाहों के बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक सबूत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली जानकारियां शामिल हैं। इन सभी को मिलाकर अभियोजन पक्ष ने अपना केस तैयार किया है। हालांकि, आरोपियों ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है।

आरोपियों की ओर से जमानत की मांग उस समय तेज हुई, जब सिंगापुर पुलिस ने अदालत को यह जानकारी दी कि उनकी जांच में जुबीन गर्ग की मौत में किसी तरह की साजिश या आपराधिक मंशा के संकेत नहीं मिले हैं।

सिंगापुर पुलिस के अनुसार, गायक की मौत डूबने से हुई थी और इसमें किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका साबित नहीं हो सकी। घटना से पहले जुबीन गर्ग नशे की हालत में थे। वे एक यॉट पर मौजूद थे, जहां उन्होंने काफी मात्रा में शराब का सेवन किया था, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति संतुलित नहीं थी।

जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि जुबीन गर्ग पहले पानी में तैरने गए थे और फिर यॉट पर लौट आए थे। उस समय उन्होंने कहा था कि वह थक गए हैं। कुछ ही मिनटों बाद वह दोबारा पानी में उतरे। उनकी मेडिकल हिस्ट्री की भी जांच की गई, जिसमें सामने आया कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और मिर्गी की बीमारी थी।

फॉरेंसिक रिपोर्ट में उनके खून में इन बीमारियों से जुड़ी दवाओं के अंश पाए गए। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका कि उन्होंने घटना वाले दिन मिर्गी की दवा ली थी या नहीं। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने बताया कि उनके शरीर पर ऐसे कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले, जिससे यह साबित हो सके कि पानी में उतरने से पहले उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा था।

यॉट के कैप्टन ने भी अदालत में गवाही दी। उसने बताया कि जुबीन गर्ग को यॉट पर चढ़ते समय दो दोस्तों का सहारा लेना पड़ा था, क्योंकि वह ठीक से चल नहीं पा रहे थे। कैप्टन ने कहा कि जुबीन गर्ग को बिना लाइफ जैकेट पानी में उतरने से रोका गया था।

–आईएएनएस

नरेंद्र मोदी आरएसएस से नहीं, भाजपा से प्रधानमंत्री, वह संघ के स्वयंसेवक जरूर हैं : मोहन भागवत

मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम, वर्ली में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला 'नए क्षितिज' का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप...

सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

नई दिल्ली । हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने...

एसआईआर को लेकर सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर हमला, घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

पटना । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा...

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

पटना । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है।...

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में...

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

यूएन प्रमुख ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के खत्म होने को अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा के लिए ‘गंभीर क्षण’ बताया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली संधि ‘न्यू स्टार्ट’ की अवधि...

admin

Read Previous

झारखंड: ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने किलर को दी पत्नी की सुपारी, पुलिस का खुलासा

Read Next

ग्रीनलैंड पर घमासान के बीच ट्रंप ने लिया यू-टर्न, बोले-यूरोपीय देशों पर एक फरवरी से नहीं लगेगा टैरिफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com