जीतन राम मांझी को केंद्र में रहकर कुछ मिलने वाला नहीं: मृत्युंजय तिवारी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत, ‘जी राम जी’ विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड स्कूलों में गीता पाठ, महाराष्ट्र निकाय चुनाव और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी।

‘जी राम जी’ बिल पर राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि यह बिल संख्या बल के दम पर पास करा लिया गया है और राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई। सरकार गांधी के नाम को हटाकर ‘हे राम’ की जगह ‘जी राम जी’ लाई है। कहीं निगाह कहीं निशाना है। यह मजदूरों के साथ अन्याय है। पहले 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती थी, अब राज्य सरकार को भी अपना हिस्सा देना होगा। 125 दिनों के काम की बात की जा रही है, जबकि 150 दिनों का काम मिलना चाहिए।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के ज्ञान की जरूरत नहीं है। देशवासियों को देशप्रेम पता है और इस देश के लिए मर-मिटने वाले कई योद्धा हैं। संघ केवल नफरत फैलाने का काम करती है, यह सभी को पता है। उत्तराखंड में गीता पाठ पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि क्या भगवद्गीता के श्लोक भाजपा के द्वारा लिखे गए हैं? भगवत गीता के श्लोक सभी पढ़ते हैं। सनातनी और हिन्दू पढ़ते हैं। स्कूलों में शिक्षा की स्थिति सुधारनी चाहिए। सिर्फ ज्ञान देने से काम नहीं चलेगा।

बिहार में अपराध पर उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का तांडव खत्म नहीं हो रहा, लेकिन अब कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि सरकार को जनादेश मिला है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा बेटे संतोष सुमन को बिहार सरकार में मंत्री पद छोड़ने की नसीहत देने पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि मांझी कई मौकों पर अपनी पीड़ा बयां करते रहे हैं। 202 सीटें आने के बाद गठबंधन के सहयोगी दलों की पीड़ा दिखाई दे रही है। भाजपा क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने में लगी है। कई सहयोगी दलों को तोड़ा जा चुका है। मांझी की पार्टी पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्हें पद का मोह छोड़कर संघर्ष के मैदान में आना चाहिए, वहां कुछ नहीं मिलने वाला है।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि वहां महायुति की सरकार है, इसलिए सरकार का लाभ इस तरह के चुनावों में मिलता है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

एलन मस्क की संपत्ति में भारी उछाल, नेटवर्थ 750 बिलियन डॉलर के करीब पहुंची

Read Next

‘कार एक्सीडेंट ने समझाई जिंदगी की अहमियत’, मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे हादसे को लेकर बोलीं डोनल बिष्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com