जयपुर: पहलगाम हमले में मारे गए नीरज का अंतिम संस्कार, शामिल हुए सीएम समेत कई नेता

जयपुर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जयपुर के 33 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी की मौत के बाद गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार में कई बड़े नेता शामिल हुए।

इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई नेता शामिल हुए।

नीरज का शव बुधवार रात इंडिगो फ्लाइट से जयपुर लाया गया था। नीरज दुबई में नौकरी करते थे। वह अपनी पत्नी आयुषी के साथ पहलगाम घूमने गए थे। आतंकियों ने उनसे आईडी मांगकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस घटना ने जयपुर में शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी। अंतिम संस्कार से पहले मॉडल टाउन स्थित उनके घर पर हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह कायराना हमला पूरे देश को झकझोर गया है। हर खून का हिसाब लिया जाएगा। केंद्र सरकार आतंकियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगी।”

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आईएएनएस से कहा, “भारत का कड़ा रुख सही है। पहली बार सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया है, जो 1960 से लागू थी। यह फैसला पाकिस्तान की आर्थिक कमर तोड़ेगा। रक्त और पानी अब एक साथ नहीं बहेंगे।”

उन्होंने कहा कि आतंकियों को करारा जवाब देने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद को न स्वीकार करेगा, न बर्दाश्त करेगा और इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह कायराना हमला देश की एकता पर प्रहार है।

शेखावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश लौटते ही कैबिनेट की सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई। इस बैठक में कड़े फैसले लिए गए, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल है।

उन्होंने कहा, “1965 और 1971 के युद्ध, कारगिल युद्ध और कई आतंकी घटनाओं के बावजूद भारत ने इस संधि का सम्मान किया। लेकिन अब रक्त और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। यह फैसला पाकिस्तान के लिए बड़ा संदेश है और इससे उसकी आर्थिक कमर टूटेगी।”

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “यह हमला देश की एकता पर प्रहार है। हम सरकार के हर कदम के साथ हैं।”

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

भारत के फैसलों से पाकिस्तान में मचेगा हड़कंप, पानी की होगी किल्लत और कृषि पर पड़ेगा असर : एसपी वैद

Read Next

यह हमला न केवल हिंदुओं या पर्यटकों पर, बल्कि पूरे देश पर हमला है : बीवाई विजयेंद्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com