‎जब तक बिहार विकसित राज्य नहीं बनता, हम चैन से नहीं बैठेंगे : चिराग ‎पासवान

पटना । केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि आज यहां के लोग अपने प्रदेश में ही प्रवासी कहलाते हैं। हमारी प्राथमिकता है कि बिहार विकसित राज्य बने। जब तक बिहार विकसित राज्य नहीं बनता है, हम चैन से नहीं बैठेंगे।

चिराग पासवान ने नव संकल्प महासभा के तहत गयाजी स्थित गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी हमारा बिहार अन्य प्रदेशों की तरह विकसित राज्य नहीं बन पाया। अब उन लोगों की जवाबदेही तय करने का समय आ गया है, जिनके कारण बिहार पिछड़ गया।

उन्होंने कहा कि हम लोग ‘बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट’ की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जिससे बिहार में एक ऐसी व्यवस्था स्थापित करना चाहते हैं जहां युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार का अवसर मिले।

उन्होंने साफ कहा कि जो लोग मुझे समाप्त करने की साजिश रचते हैं, ना तो मैं उनसे डरूंगा और ना झुकूंगा। जब तक जिंदा हूं, संविधान को कोई खतरा नहीं है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलायन को लेकर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पूछिए इन लोगों को, इतना लंबा समय मिला तो आखिर बिहार के लिए उन्होंने क्या किया? पलायन के लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है, क्योंकि कुछ ही महीने बाद चुनाव होना है। बिहार के एक-एक परिवार के लिए यह महत्वपूर्ण है, आने वाले पांच वर्ष हमारा भविष्य तय करेंगे।

राजद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक बिहार के लोगों ने मौका दिया, उन्होंने हमें जाति पार्टी में बांटकर अपनी रोटी सेंकने का काम किया, जिसे ‘एम-वाई’ समीकरण के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी का एक ही उद्देश्य है: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें आप सबके साथ की जरूरत है। आने वाला पांच साल बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण वर्ष होगा।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमें कमजोर करने के लिए कई सारे उपाय किए गए। इसके बावजूद न ही मैं टूटा और न ही डरता हूं। साजिश करने वालों को मैं कहना चाहता हूं कि चिराग पासवान शेर का बेटा है, न टूटने वाला है और न झुकने वाला है

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष पर बोले रणधीर जायसवाल, ‘भारत के दोनों देशों से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध’

Read Next

भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है : सचिन सावंत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com