खेसारी लाल यादव के खिलाफ पवन सिंह प्रचार करेंगे! कहा- अगर पार्टी कहेगी, तो मैं जरूर वहां जाऊंगा

पटना । छपरा से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ भाजपा भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह को प्रचार के लिए उतार सकती है। पवन सिंह ने भी कहा है कि अगर पार्टी उन्हें प्रचार के लिए भेजना चाहती है, तो वह जरूर जाएंगे।

भाजपा नेता और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने छपरा से चुनाव लड़ रहे राजद नेता खेसारी लाल यादव के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जंगलराज बेहतर था, जिसमें पैसे देकर जिंदा तो रह जाते थे।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान पवन सिंह ने कहा कि जंगलराज का वह दौर कोई भूला नहीं है। जंगलराज के 15 साल देखिए और डबल इंजन सरकार के 20 साल के कार्यकाल की तुलना कीजिए। फर्क सीधे तौर पर समझ आएगा।

उन्होंने कहा कि 15 साल पहले की स्थिति को देखिए और आज से तुलना कीजिए। क्या आपको कोई अंतर दिखता है? बिल्कुल दिखता है ना।

पवन सिंह ने बिहारी अस्मिता पर भी जोर दिया और कहा कि मैंने पहले भी कहा है और अभी भी कहता हूं कि बिल्कुल, बिहारी कहलाना गर्व की बात है। हम बिहारी हैं और इसे गर्व से कहते हैं।

पत्नी ज्योति सिंह के काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल को टालते हुए पवन सिंह ने कहा कि मैं इस सवाल के जवाब में कुछ नहीं कहूंगा।

बता दें कि खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव से अपनी पत्नी को छपरा से चुनावी मैदान में उतारना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बना लिया। पार्टी से टिकट मिलने के बाद वे लगातार छपरा में बने हुए हैं और लोगों से अपने समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

खेसारी लगातार क्षेत्र की समस्याओं को उठा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि 20 साल की एनडीए सरकार ने बिहार में विकास नहीं किया। हाल में उनके एक बयान पर विपक्ष द्वारा उन्हें टारगेट किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज ही ठीक था, जहां पैसे देकर जिंदा तो रहते थे।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

ईसी के खिलाफ अब बदजुबानी पर उतरे तेजस्वी यादव, बोले- ‘चुनाव आयोग मर गया है क्या’

Read Next

संघीय अदालतों ने शटडाउन के बावजूद ट्रंप प्रशासन को खाद्य सहायता के लिए फंड मुहैया कराने को कहा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com