खिलाड़ी भूल चुके हैं कि इसी पाकिस्तान के आतंकियों ने उनके देश के लोगों को मारा : शुभम द्विवेदी की पत्नी

कानपुर । पहलगाम आतंकी हमले के बाद रविवार को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगे। इस आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी अपनी जान गंवा बैठे थे। एक बड़ा तबका ऐसा है, जो आतंकी हमले के बाद इस मैच का विरोध कर रहा है। शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या भी इस मुकाबले के खिलाफ हैं।

एशान्या ने आईएएनएस से कहा, “यह हमारा विरोध नहीं है। यह विरोध उन 26 परिवारों का है, जिनके घर के लोग शहीद हुए हैं। यह विरोध हर उस परिवार का है, जिनके घर से सैनिक शहीद हुए। इसका विरोध हर घर से है।”

उन्होंने कहा, “मैं सोशल मीडिया पर लगातार इसके खिलाफ पोस्ट कर रही हूं। मेरे पास अभी तक एक भी ऐसा शख्स नहीं आया, जिसने बोला हो कि आप गलत कह रही हैं। हर एक व्यक्ति मेरे साथ खड़ा है। वो लोग भी इस मुकाबले का बायकॉट कर रहे हैं।”

एशान्या द्विवेदी ने कहा, “अगर एक आम नागरिक को यह बात समझ आ रही है, तो मुझे समझ नहीं आता कि बीसीसीआई और इन खिलाड़ियों को यह बात क्यों समझ नहीं आ रही। वह भूल चुके हैं कि इसी पाकिस्तान के आतंकियों ने उनके देश के लोगों को मारा है। उसी पाकिस्तान से लड़ते हुए हमारे कितने जवान शहीद हो गए हैं।”

उन्होंने कहा, “इन खिलाड़ियों को जबरन किसी ने नहीं भेजा है। खिलाड़ी अपनी मर्जी से गए हैं, उन्हें खुद स्टैंड लेना चाहिए था। मुझे लगता है कि भारतीय खिलाड़ी और बीसीसीआई आतंकवाद को राष्ट्रीय मुद्दा ही नहीं समझते। कानपुर से कुलदीप यादव भी मैच खेलने गए हैं, लेकिन वह खेलने के लिए मना भी कर सकते थे।”

शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा, “जब से मुझे भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले की जानकारी मिली, तभी से मैं इसका विरोध कर रहा हूं। जिस मुल्क ने हमारे देश के निर्दोष नागरिकों की हत्या करवाई, उसके साथ हमारे देश के खिलाड़ी खेल रहे हैं। यह बेहद दुखद है। इस मैच का बहिष्कार किया जाना चाहिए। बीसीसीआई को देश के नागरिकों की चिंता नहीं है। दुश्मन देश के साथ बोर्ड को किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

पाक प्रायोजित आतंकवाद : सिर्फ जान ही नहीं, आर्थिक विकास को भी चुकानी पड़ रही है कीमत

Read Next

‘कलेक्टर को प्रॉपर्टी विवाद पर फैसला लेने का अधिकार नहीं’, वक्फ कानून के कई प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com