केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 14 जनवरी के बाद बिहार में ‘आभार यात्रा’ पर निकलेंगे

पटना । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद अब आभार यात्रा पर निकलने वाले हैं।

केंद्रीय मंत्री पासवान ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है और संभवतः खरमास समाप्ति के बाद यानी 14 जनवरी के बाद वे इस यात्रा पर निकलेंगे।

पटना में रविवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि हम लोगों ने बिहार विधानसभा चुनाव में जितने वादे किए थे, उनको पूरा करने के क्रम में हमने कार्य करना शुरू कर दिया है। बंद चीनी मिलों को फिर से चालू कराना सहित तमाम विषयों पर चर्चा चल रही है।

उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आने वाले पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल के तौर पर होंगे। इन पांच सालों में डबल इंजन की सरकार का लाभ बिहार प्रदेश को मिलेगा। पांच साल बाद जब हम लोग फिर से चुनाव में जाएंगे तो इन पांच सालों में किए गए हर एक वादे को पूरा करते हुए उसी जवाबदेही के साथ जाएंगे।

उन्होंने कहा, “जनता ने मुझ पर विश्वास किया है। मैंने कहा था कि मैं एक आभार यात्रा में खुद जनता के बीच जाऊंगा, उसकी भी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।”

बताया गया कि विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 में सभी पांच सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए वे जनता को धन्यवाद देते हुए आभार जताएंगे। चिराग पासवान ने यह भी कहा कि 15 जनवरी को पार्टी कार्यालय में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और इस दही चूड़ा भोज में आने का निमंत्रण भी दिया। इस भोज के लिए उन्होंने कई एनडीए नेताओं को भी शामिल होने का न्योता दिया है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी पर हमले के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Read Next

ईरान प्रोटेस्ट में अब तक 116 की मौत और करीब 2,638 गिरफ्तार; खामेनेई सरकार की अमेरिका-इजरायल को धमकी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com