कर्पूरी ठाकुर हमारे समाज के प्रेरणा स्वरूप थे: जीतन राम मांझी

पटना । केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपने समाज के लिए प्रेरणा स्वरूप बताया।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती है। यदि वे आज जीवित होते, तो 102 वर्ष के होते। वे समाज के पिछड़े वर्गों के लिए प्रेरणा के स्रोत थे और इसीलिए उन्हें जननायक के रूप में याद किया जाता है। हमें उनके साथ काम करने का मौका मिला था। उनसे कई बातें हुईं। आज उनके द्वारा किए कामों को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजकल दिन में तीन बार कपड़े बदलना फैशन है, जबकि वे सप्ताह में एक बार दाढ़ी बनवाते थे और सप्ताह में एक बार कपड़े बदलते थे। वे गरीबों की तरह जीवन जीते थे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के एसआईआर को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि पूरी तरह से गलत दावे और बेबुनियाद बातें की जा रही हैं। एसआईआर सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ही नहीं करवा रही है। यह प्रक्रिया नई नहीं है- यह जवाहरलाल नेहरू के समय, राजीव गांधी के समय और अन्य प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में भी होती रही है। मतदाता सूची को अपडेट करना और उसमें सुधार करना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। अखिलेश यादव सिर्फ भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। एसआईआर उचित है। इससे गरीबों को ही लाभ होगा क्योंकि घुसपैठिए उनके अधिकारों को ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार, जो भारत में पैदा हुआ है, वही मतदाता सूची में शामिल हो सकता है।

संगम घाट पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य की अधिकारियों के साथ हुई झड़प पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मुझे इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यह शंकराचार्य से जुड़ा मामला है; उन्हें कैसे रोका गया या उन्होंने कौन सा रास्ता चुना, ये सब संबंधित लोगों के मामले हैं। हमारे पास इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।

–आईएएनएस

नरेंद्र मोदी आरएसएस से नहीं, भाजपा से प्रधानमंत्री, वह संघ के स्वयंसेवक जरूर हैं : मोहन भागवत

मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम, वर्ली में आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला 'नए क्षितिज' का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप...

सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

नई दिल्ली । हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार की शाम को सुनामी झूला गिरने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने...

एसआईआर को लेकर सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर हमला, घुसपैठियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

पटना । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा...

बिहार: आईजीआईएमएस से पीएमसीएच शिफ्ट किए गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव

पटना । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन को शनिवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) शिफ्ट किया गया है।...

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म 'गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। इस संबंध में...

ओमान में आज से शुरू होगी अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता

वाशिंगटन । शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए यूएस और ईरान ओमान में मिलेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम कूटनीति पर...

राहुल गांधी और कांग्रेस देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं: सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने संसद की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, महिला को उसकी मर्जी के बिना गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी महिला को, खासकर नाबालिग को, उसकी मर्जी के बिना...

दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

यूएन प्रमुख ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के खत्म होने को अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा के लिए ‘गंभीर क्षण’ बताया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली संधि ‘न्यू स्टार्ट’ की अवधि...

admin

Read Previous

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी, ‘मुझे सम्मान नहीं चाहिए, काम चाहिए’

Read Next

डब्ल्यूपीएल: वडोदरा में कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा, आरसीबी सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com