आ गया फैसला: पहले मेरठ, फिर कानपुर में रिलीज होगा ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर

मुंबई । बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म हंसी के साथ-साथ कोर्ट रूम ड्रामा के जरिए एक अनोखा सामाजिक संदेश देती है। इससे पहले फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म के पहले पार्ट में एक्टर अरशद वारसी और दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नजर आए थे। दोनों ने ही जॉली की भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार मजा डबल होने वाला है क्योंकि दोनों जॉली यानी अक्षय और अरशद पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

फिल्म के ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने शनिवार को एक बड़ा अपडेट जारी किया। दरअसल, मेकर्स ने ट्रेलर को लॉन्च करने पर मजेदार सोशल मीडिया कैंपेन चलाया था। इसमें सवाल रखा गया था कि फिल्म का ट्रेलर मेरठ में रिलीज किया जाए या कानपुर में? यह बहस सिर्फ शहरों की नहीं थी, बल्कि दोनों जॉली की शान की भी थी। अक्षय कुमार यानी कानपुर वाला जॉली चाहता था कि ट्रेलर उसके शहर में लॉन्च हो, वहीं मेरठ से आए अरशद वारसी अपने शहर को अहमियत दिलवाना चाहते थे। इस हल्की-फुल्की लड़ाई में मेकर्स ने फैसला जनता पर छोड़ दिया, जिसके बाद लोगों ने जमकर वोटिंग की।

अब जनता का फैसला आ चुका है और इसके साथ ही ट्रेलर लॉन्च की तारीख और जगह भी तय हो गई है। मेकर्स ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें फिल्म के दोनों जॉली, जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने खड़े हैं। जज साहब फैसला सुनाते हैं कि सबसे पहले ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर मेरठ में रिलीज होगा। ये सुनते ही अरशद वारसी खुशी से झूम उठते हैं और डांस करने लगते हैं। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब जज साहब ऐलान करते हैं कि इसके बाद ट्रेलर कानपुर में भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे अक्षय कुमार की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच जाती है।

इस पूरी बातचीत में एक और मजेदार मोड़ आता है, जब जज साहब दोनों से कहते हैं कि ट्रेलर लॉन्च के लिए उन्हें बाहों में बाहें डालकर मुस्कुराते हुए जाना होगा। इस पर दोनों जॉली नाराजगी दिखाते हैं।

मेकर्स के अनुसार, ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर 10 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आने के बाद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।

‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

ट्रंप ने बयां किया भारत और रूस को खोने का दर्द, चीन पर साधा निशाना

Read Next

जेपी नड्डा ने एनडीए सांसदों की डिनर पार्टी रद्द की, पंजाब समेत दूसरे राज्यों में बाढ़ के हालात को देखते हुए फैसला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com