आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर झुग्गीवासियों को वर्षों तक बेवकूफ बनाने और उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया।

जेजे क्लस्टर, नेहरू कैंप, हैदरपुर में 24 सीटर जन सेवा शिविर (जेएससी) के निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है और दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने की राह पर आगे बढ़ रही है।

मीडिया से सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने झुग्गीवासियों को मूर्ख बनाया था और उनसे कहा था कि वे भाजपा को वोट न दें।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और शीला दीक्षित की सरकार ने झुग्गीवासियों के लिए कोई काम नहीं किया। महज धनराशि की घोषणा की, लेकिन दिल्ली की भाजपा सरकार 700 करोड़ रुपये की लागत से राजधानी में विकास परियोजनाओं पर काम कर रही है।

दिल्ली में झुग्गियों पर कोर्ट के आदेश के बाद तोड़फोड़ कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी की ओर से सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें मकान देने के बाद ही झुग्गियां हटाई जाएंगी।

बारापुला नाले के पास स्थित मद्रासी कॉलोनी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अदालत ने इसे हटाने के लिए कहा है, ताकि नाले की सफाई के लिए मशीनें वहां पहुंच सकें। ऐसा न होने पर दिल्ली को 2023 जैसी बाढ़ का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे कॉलोनी में हुई कार्रवाई पर उन्होंने कहा, “लोगों ने पटरियों के पास घर बना लिए हैं। अगर कोई अप्रिय घटना हुई, अगर पटरियों के नीचे आकर किसी की मौत हो गई, तो कौन जिम्मेदार होगा, आतिशी, अरविंद केजरीवाल या सौरभ भारद्वाज?”

झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों के व्यवहार पर निराशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वजीरपुर झुग्गी में 1,675 फ्लैट दिए, लेकिन यदि वहां रहने वाले लोग यह सोचेंगे कि वे फ्लैट ले लेंगे और वहीं (झुग्गियों में) रहना जारी रखेंगे, तो यह नहीं चलेगा।

क्षेत्र में सुविधाओं की कमी के लिए पिछली सरकारों की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि वहां न तो नालियां थीं, न ही बच्चों के लिए खेल के मैदान और महिलाओं के लिए शौच और स्नान के लिए कोई स्थान था।

सीएम गुप्ता ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगी कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं के लिए स्नानघर की सुविधा हो।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार पांच से छह स्नानघर बनाएगी और नालियां बनाएगी ताकि यहां के लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में देश भर से लोग काम करने के लिए आए हैं और सरकार उनके लिए काम करना जारी रखेगी।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विधायक गोपीनाथ के निधन पर जताया शोक

Read Next

ईरान परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के लिए तैयार, लेकिन दबाव स्वीकार नहीं करेगा : राष्ट्रपति पेजेशकियन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com