आईआईसीडीईएम 2026 की तैयारी तेज, ईसीआई ने सीईओ सम्मेलन में 36 थीमेटिक सत्रों की रूपरेखा तैयार की

नई दिल्ली । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने हाल ही में इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईसीडीईएम) 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया।

यह सम्मेलन नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में हुआ, जो आगामी बड़े वैश्विक आयोजन से ठीक पहले की गई एक अहम पहल है।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आईआईसीडीईएम 2026 का आयोजन 21 से 23 जनवरी तक होगा। यह भारत द्वारा चुनाव प्रबंधन और लोकतंत्र के क्षेत्र में आयोजित किया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें दुनिया भर के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) से करीब 100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, भारत में विदेशी मिशनों और चुनाव संबंधी विशेषज्ञों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सीईओ के सम्मेलन में चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने आईआईसीडीईएम 2026 की विस्तृत जानकारी दी और सीईओ की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला। संबोधन के बाद सीईओ ने 36 विषयगत समूहों पर गहन चर्चा की। इन समूहों का नेतृत्व सम्मेलन में संबंधित सीईओ करेंगे। ये विषय चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं को कवर करते हैं, जिनका मकसद वैश्विक चुनाव निकायों के अनुभवों से ज्ञान का एक मजबूत संग्रह तैयार करना है।

इस सम्मेलन में उद्घाटन सत्र, ईएमबी नेताओं का पूर्ण सत्र, कार्य समूह बैठकें और ईसीआईनेट का शुभारंभ जैसे सामान्य सत्र होंगे। साथ ही वैश्विक चुनावी मुद्दों, अंतर्राष्ट्रीय चुनाव मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर थीमेटिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन के दौरान ईसीआई नेतृत्व 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें भी करेगा।

खास बात यह है कि इसमें चार आईआईटी, छह आईआईएम, 12 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और आईआईएमसी जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान भी योगदान देंगे। ये संस्थान राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर 36 ब्रेकआउट सत्रों में चर्चा करेंगे।

–आईएएनएस

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

admin

Read Previous

तेल पर कब्जे के बाद ट्रंप का नया फरमान, अब अमेरिका में बने प्रोडक्ट्स खरीदेगा वेनेजुएला

Read Next

राहु-केतु से डरने की जरूरत नहीं, एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाएगी वरुण और पुलकित सम्राट की जोड़ी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com