अमेरिकी टैरिफ पर हन्नान मोल्लाह बोले, ‘आम जनता को होगा नुकसान’

नई दिल्ली । सीपीआई (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने अमेरिका की ओर से 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने को चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा इससे आम लोगों को काफी नुकसान होगा। वहीं उन्होंने केंद्र की कोशिशों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सिर्फ स्थिति को संभालते हुए समझौते का रास्ता अपनाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सरकार के मौजूदा रवैये से यह साफ जाहिर हो रहा है कि यह लोग दोहरा पैमाना अपना रहे हैं। अंदर कुछ और बाहर कुछ और बोल रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। जिस तरह से इन लोगों ने ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया था, अब यह लोग उसी प्रकार का समझौता अमेरिका के साथ भी करने का विचार कर रहे हैं। इससे सिर्फ आम जनता को ही परेशानी होगी।

सीपीएम नेता ने अमेरिका और भारत की कृषि प्रणाली के बीच के अंतर पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भारत में एक किसान को धान उत्पादन करने में कुल लागत दो से ढाई हजार रुपये आती है, जबकि अमेरिका में धान के उत्पाद में वहां के किसान को केवल एक हजार रुपये की लागत आ रही है। ऐसी स्थिति में अमेरिका अगर चाहे तो मुफ्त में भी हमारे अनाज का वितरण कर सकता है। उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जबकि हमें फर्क पड़ सकता है।”

उन्होंने दावा किया कि हमारे देश में आठ करोड़ महिलाओं की जीविका गाय पालन पर आश्रित है। इसके अलावा, करोड़ों किसान ऐसे हैं जिनकी जीविका का माध्यम ही डेयरी और मत्स्य पालन है। ऐसी स्थिति में अगर ट्रंप के टैरिफ में की गई बढ़ोतरी को जमीन पर लागू किया गया, तो निश्चित तौर पर इसका असर यहां रहने वाले लोगों पर पड़ेगा। केंद्र सरकार को इस दिशा में कोई कदम उठाना चाहिए। लेकिन अफसोस, सरकार इस दिशा में कोई भी कदम उठाती हुई नजर नहीं आ रही है, क्योंकि अमेरिका दबाव डाल रहा है। इसी को देखते हुए हम 13 अगस्त को देशभर में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

सीपीएम नेता ने राष्ट्रपति ट्रंप की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया में दबाव डालने की कोशिश कर रहा है। वो अपने उत्पादों को भी पूरी दुनिया में बेचना चाह रहा है। अगर हम अमेरिका के सामान को भारतीय बाजार में नहीं बेचने देंगे, तो वो हमारे उत्पादों को भी अपने बाजार में नहीं बेचने देगा। हालांकि, हमारे किसानों ने ऐलान कर दिया है कि हम अपने उत्पादों को सस्ते दामों में बाजारों में नहीं बेचने देंगेअगर ऐसा किया जाएगा, तो निश्चित तौर पर किसानों और सरकार के बीच टकराव की स्थिति पैदा होगीअगर विदेश से सस्ते उत्पादों की भारतीयों बाजारों में आमद होगी, तो हमारे किसान भाइयों का क्या होगा?

वहीं, मालेगांव ब्लास्ट को लेकर कोर्ट के फैसले पर कहा कि सभी को पता है कि आखिर इस हमले के पीछे किसका हाथ थालेकिन, इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि सांप्रदायिक तत्वों को लगातार राजनीतिक और न्यायिक संरक्षण प्राप्त हो रहा है

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

भाजपा ने मालेगांव ब्लास्ट केस को बताया कांग्रेस का षड़यंत्र, कहा- ‘यह उनकी सोची-समझी साजिश थी’

Read Next

मालेगांव ब्लास्ट केस: प्रज्ञा ठाकुर समेत 7 बरी, हरियाणा के मंत्रियों ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com