बलवा हो या दंगा, पुरुष पुलिसकर्मी का महिला पुलिसकर्मी भी देंगी साथ, किया अभ्यास

नोएडा । बलवा हो या दंगा या फिर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कोई भी आपात स्थिति हो। इसमें नोएडा पुलिस के पुरुष कर्मियों के साथ महिला कर्मी भी कंधे से कंधा मिलाकर हर आपात स्थिति में खड़ी दिखाई देंगी। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों को नोएडा पुलिस लाइन में अभ्यास कराया गया और मॉक ड्रिल के जरिए जरूरी बातें सिखाई गई।

रिजर्व पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में डीसीपी महिला सुरक्षा/लाइन प्रीति यादव के नेतृत्व में विभिन्न थानों से आयी महिला पुलिस कर्मियों ने बलवा मॉक ड्रिल में भाग लिया।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा व्यवस्था/शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भीड़ नियंत्रण/दंगा नियंत्रण की रिहर्सल समय-समय पर कराई जाती है। इसी क्रम में दिनांक 11 सितंबर को डीसीपी महिला सुरक्षा/एडीसीपी लाइन प्रीति यादव के नेतृत्व में पुलिस लाईन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने व किसी भी प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने के उद्देश्य से सभी थानों/पुलिस लाइन की महिला पुलिस बल द्वारा बलवा मॉक ड्रिल व दंगा निरोधक उपकरणों से दंगाइयों को रोकना, आमजन को दंगे के दौरान रेस्क्यू करना, टीयर स्मोक गैस का उपयोग कर भीड को तितर बितर करना, पानी की बौछार करना, दंगे के दौरान घायल पुलिसकर्मी या आम जनता के लोगों तक मदद पहुंचाने एवं उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने, आदि का अभ्यास किया गया। 

साथ ही उन्हें हर तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए प्रेरित किया गया।

— आईएएनएस

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

admin

Read Previous

बंगाल फ्लैट बिक्री मामला: ईडी दफ्तर पहुंचीं नुसरत जहां

Read Next

फिटनेस या परफॉर्मेंस नहीं, ग्रह-नक्षत्रों का हाल जानकर टीम इंडिया में मिलेगी एंट्री : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com