मणिपुर सरकार के लिए एक चुनौती बनती जा रही लूटे गए हथियारों की बरामदगी

इंफाल । मणिपुर सरकार के लिए लूटे गए हथियारों की बरामदगी एक चुनौती बनती जा रही है। जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में लूटी गई हजारों बंदूकों और गोला-बारूद की बरामदगी अब अधिकारियों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है क्योंकि पिछले 115 दिनों में ऐसे एक तिहाई से भी कम हथियार बरामद किए गए हैं।

कई वरिष्ठ सेवारत, सेवानिवृत्त पुलिस और सेना अधिकारियों ने भी कहा है कि बड़ी संख्या में लूटे गए हथियारों की बरामदगी प्राथमिकता के आधार पर की जानी चाहिए।

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एल निशिकांत सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि जातीय शत्रुता को समाप्त करने के लिए मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हथियारों की बरामदगी और बातचीत बहुत महत्वपूर्ण है।

विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, 3 मई को भड़की जातीय हिंसा के दौरान भीड़, हमलावरों और उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशनों, पुलिस चौकियों से 4,000 से अधिक विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक हथियार और लाखों विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद लूट लिए गए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान उन लोगों से आग्रह किया था कि जिनके पास लूटे गए हथियार हैं, वे इन्हें वापस कर दें अन्यथा सुरक्षाबल उचित कार्रवाई करेंगे। अमित शाह 29 मई से 1 जून तक मणिपुर के दौरे पर थे। 

मणिपुर सरकार भी कई मौकों पर लोगों से इसी तरह की अपील कर चुकी है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के अनुसार, अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से 1365 अत्याधुनिक हथियार और 15,100 विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

मणिपुर सरकार ने शुक्रवार रात अपने ताजा निर्देश में हथियार लूटने वाले लोगों को 15 दिनों के भीतर हथियार वापस करने की चेतावनी दी थी। कहा था कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के कार्यालय द्वारा जारी राज्य सरकार के आदेश में कहा गया है, ”राज्य सरकार 6 अक्टूबर तक ऐसे हथियार जमा करने वाले व्यक्तियों पर विचार करने को तैयार है।”

निर्देश में कहा गया था कि 6 अक्टूबर के बाद केंद्र और राज्य सुरक्षा बल लूटे गए हथियारों को बरामद करने के लिए पूरे राज्य में एक व्यापक तलाशी अभियान चलाएंगे और किसी भी अवैध हथियार से जुड़े सभी व्यक्तियों से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

जानकारी के अनुसार, मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से कम से कम 175 लोग मारे गए, 1,108 घायल हुए और 32 लापता हैं।

मणिपुर की 32 लाख आबादी में मैतेई लोगों की हिस्सेदारी लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जबकि नागा और कुकी सहित आदिवासी 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 90 प्रतिशत है।

— आईएएनएस

व्हाइट हाउस के पास लाफायेट पार्क में गोलीबारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

वॉशिंगटन । अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने रविवार तड़के लाफायेट पार्क के पास गोलीबारी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की, जिससे तहत व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा...

ईरान संघर्ष के शुरुआती हफ्तों में 3 हजार से ज्यादा लोग मारे गए, 43 लाख हुए बेघर: डब्ल्यूएचओ

जिनेवा । मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने संयुक्त एयर स्ट्राइक में ईरान के बड़े शहरों पर हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने...

ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज: रिपोर्ट

तेहरान । ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फार्स...

अमेरिका ने ईरान के अहम पुल पर किया हमला, ट्रंप ने चेतावनी दी- ‘अभी बहुत कुछ होना बाकी है’

वाशिंगटन । अमेरिकी सेना ने ईरान में एक अहम हाईवे पुल पर हमला किया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी

वॉशिंगटन । ईरान के खिलाफ युद्ध के उद्देश्यों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही भ्रमित दिख रहे हैं वह कभी कहते हैं कि वह ईरान के विरुद्ध...

ईरान की नई लीडरशिप ने संघर्ष विराम के लिए कहा, होर्मुज स्ट्रेट खुलने तक समझौता नहीं : ट्रंप

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से संघर्ष विराम को लेकर बड़ा दावा किया है। 'नए शासन के राष्ट्रपति' की गुजारिश और 'सीजफायर' की शर्त को लेकर...

होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार हैं: अमेरिकी मीडिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष रोकने के लिए हामी भरी है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ट्रंप सरकार के अधिकारियों के हवाले से...

ईरान के तेल पर अमेरिका की नजर, खार्ग द्वीप पर कर सकता है कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत

वाशिंगटन । पिछले एक महीने से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान का तेल लेना चाहते हैं और देश के प्रमुख तेल...

ईरान के विदेश मंत्री ने यूएस-इजरायल पर नरसंहार का लगाया आरोप, बोले-‘यूएन का बुनियादी मूल्य संकट में है’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों से अमेरिका-इजरायल...

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

तेहरान । ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर ग़ालिबाफ ने कहा है कि कुछ सूचनाएं यह संकेत देती हैं कि “दुश्मन” एक क्षेत्रीय देश के समर्थन से ईरान के...

भारत-इजरायल साझेदारी से आईएमईसी को मिली मजबूती, चीन की बढ़ती पकड़ को संतुलित करने की कोशिश

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत किया है। 'द जेरूसलम स्ट्रेटेजिक ट्रिब्यून' में प्रकाशित एक लेख के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में व्याप्त तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। मंगलवार को भारत में अमेरिका...

admin

Read Previous

खालिस्तानी आतंकी की हत्या: ट्रूडो ने आरोप दोहराए

Read Next

बिहार के डिप्टी स्पीकर का दावा : इंडिया के नेता नीतीश को पीएम चेहरा मानने पर सहमत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com