भारतीय सेना को सलाम : प्यारे जिया खान

नागपुर । महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे जिया खान ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बुधवार को बात करते हुए प्यारे जिया खान ने कहा कि मैं विजय शाह के बयान से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखता हूं। उनके बयान को ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। अगर आप उनका पुराना इतिहास देखेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने हमेशा से ही विवादित और गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए हैं। विजय शाह को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता।

भारतीय सेना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सेना को सबसे पहले सैल्यूट है। सेना ने एक मुस्लिम महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी देने की कमान सौंपी। सेना ने सफलतापूर्वक इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इससे यह साफ हो जाता है कि सेना का कोई धर्म नहीं होता, न जात-पात और न ही संप्रदाय। सेना केवल देशभक्ति और कर्तव्य से प्रेरित होती है।

प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों की सराहना करते हुए प्यारे जिया खान ने कहा कि आज हमें प्रधानमंत्री और सरकार के साथ मजबूती से खड़े होने की जरूरत है। जो भी फैसले सरकार ले रही है, वह राष्ट्रहित में हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसका स्पष्ट उदाहरण है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत के पास पाकिस्तान को इस बार सबक सिखाने का सही मौका था, लेकिन इसके बावजूद सीजफायर क्यों किया गया, तो इस पर उन्होंने कहा कि सीजफायर को लेकर जो भी निर्णय लिया गया है, वह बहुत सोच-समझकर और रणनीतिक आधार पर लिया गया है। सरकार और सेना ने मिलकर जो फैसला लिया है, वह देश की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति को ध्यान में रखकर लिया गया है।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

पहलगाम हमले के बाद से रक्षा शेयरों के बाजार मूल्य में 86,000 करोड़ रुपए से अधिक की वृद्धि

Read Next

‘कराटे किड : लीजेंड्स’ का ट्रेलर जारी, अजय देवगन और युग की है खास भूमिका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com