चंद्रयान मिशन नए भारत की भावना व नारी शक्ति का प्रतीक बन गया है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक प्रसारण ‘मन की बात’ में कहा कि मिशन चंद्रयान नए भारत की भावना और महिला शक्ति का प्रतीक बन गया है।

प्रधान मंत्री ने अपने मासिक प्रसारण कार्यक्रम के 104 वें एपिसोड में कहा, “मिशन चंद्रयान नए भारत की भावना का प्रतीक बन गया है, जो जीत सुनिश्चित करना चाहता है, और यह भी जानता है कि किसी भी स्थिति में कैसे जीतना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत माने जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “जब किसी देश की बेटी इतनी महत्वाकांक्षी हो जाए, तो उस देश को विकसित बनने से कोई नहीं रोक सकता।”

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन नारी शक्ति का भी जीता जागता उदाहरण है, क्योंकि इस मिशन में कई महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर सीधे तौर पर शामिल थीं।

मोदी ने कहा, ”उन्होंने (महिलाओं ने) विभिन्न प्रणालियों के परियोजना निदेशक, परियोजना प्रबंधक जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।”

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ”हम इतनी ऊंची उड़ान इसलिए भर पाए हैं, क्योंकि आज हमारे सपने और हमारे प्रयास दोनों बड़े हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता में वैज्ञानिकों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों ने भी अहम भूमिका निभाई है।

मोदी ने कहा, “तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने में कई देशवासियों ने योगदान दिया है। जब संयुक्त प्रयास किए गए तो सफलता मिली। यह चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी सफलता है।”

— आईएएनएस

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

यमन के अदन में मिलिट्री कैंप में जबरदस्त धमाका, 12 सैनिकों की मौत और कई घायल

सना । यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में गुरुवार सुबह सरकार समर्थित सेना के मिलिट्री कैंप में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 12 सैनिक मारे गए और कई...

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रूस फिक्रमंद, दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील

मास्को । रूस ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से तत्काल संयम बरतने की अपील की है। यह तनाव...

पश्चिम एशिया के तेजी से बदलते हालात पर पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल...

हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक शख्स की मौत, ईरान ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: कुवैत

कुवैत । कुवैत हवाईअड्डे के टर्मिनल वन पर हुए ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।...

रूस ने रातभर यूक्रेन में मचाई तबाही, कई शहरों में ड्रोन और म‍िसाइल से क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । रूस ने एक बार भी यूक्रेन के कई शहरों को न‍िशाना बनाते हुए जबरदस्‍त तबाही मचाई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे एक बहुत बड़ा हमला...

इजरायल का दक्षिण लेबनान के 3 इलाकों को खाली करने का आदेश, हमले में तीन की मौत

तेल अवीव/बेरूत । इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के मायफदौन, चौकीन और जेबदीन कस्बों व गांवों के लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया है। इस बीच...

इजरायल का दावा, ‘गाजा हमले में हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर’

यरुशलम । इजरायल ने एक हवाई हमले में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को...

ईरान ने अमेरिका पर लगाया सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली । ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एक बयान जारी कर इसे दुर्भावना से प्रेरित और वादाखिलाफी करार दिया है। इस बयान...

ईरान के सर्वोच्च नेता की अनुमति के बिना कोई निर्णय नहीं: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर देश में कोई भी निर्णय ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की अनुमति के बिना...

admin

Read Previous

तालिबान ने अफगानिस्तान के सिख, हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगाए प्रतिबंध

Read Next

बंगाल के दत्तपुकुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट; सात की मौत, कई घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com