बंगाल के दत्तपुकुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट; सात की मौत, कई घायल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर में रविवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है, क्योंकि विस्फोट में घायल लोगों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर है।

पुलिस दावा कर रही है कि रिपोर्ट दर्ज होने तक मरने वालों की संख्या सात थी, लेकिन स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने कम से कम 12 शवों को एम्बुलेंस में ले जाते और दुर्घटनास्थल से निकालते देखा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट रविवार सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि उस गोदाम की छत पूरी तरह उड़ गई जहां अवैध रूप से पटाखों का कच्चा माल रखा हुआ था। मरने वालों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

विस्फोटों के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया और उन्होंने आरोप लगाया कि पटाखा गोदाम स्थानीय पुलिस के सक्रिय समर्थन से काफी समय से अवैध रूप से चल रहा था। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि गोदाम के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए बार-बार की गई शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

कुछ स्थानीय लोगों ने गोदाम मालिक के घर पर हमला करने का भी प्रयास किया। पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी के वहां पहुंचने के बाद, स्थानीय लोगों ने यह स्पष्टीकरण मांगते हुए विरोध करना शुरू कर दिया कि पुलिस इतने लंबे समय तक चुप क्यों थी। इस पर पुलिस और प्रदर्शनकारी जनता के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

यह घटनाक्रम इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि पहले पूर्वी मिदनापुर और फिर दक्षिण 24 परगना जिले में अवैध पटाखा कारखानों में एक जैसे लगातार दो विस्फोटों से भी पुलिस की आंखें नहीं खुलीं।

इस साल 16 मई को पूर्वी मिदनापुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए इसी तरह के विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोट में मारे गए लोगों में फैक्ट्री के मालिक भानु बाग भी शामिल था।

फिर 21 मई को दक्षिण 24 परगना जिले के बज बज में भी ऐसा ही धमाका हुआ था। हालांकि विस्फोट में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन कुछ लोग घायल हो गए। इस घटना से पता चला कि कैसे पूरा बज बज क्षेत्र अवैध पटाखा कारखानों और गोदामों का केंद्र बन गया था।

— आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

admin

Read Previous

चंद्रयान मिशन नए भारत की भावना व नारी शक्ति का प्रतीक बन गया है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

Read Next

जब तक अविकसित देशों की समस्‍याओं का हल नहीं होगा, तब तक जी20 का उद्देश्‍य सफल नहीं होगा : जयशंकर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com