किसान आंदोलन पर बातचीत से हल निकल सकता था : सपा-बसपा

नई दिल्ली: भारत-बंद पर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कहा कि पिछले कई महीनों से जारी आंदोलन के दौरान 700 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई जबकि बातचीत से हल निकल सकता था। सपा ने कहा केंद्र में सत्तारूढ़ ये पहली ऐसी सरकार है जो अपने ही खिलाफ प्रदर्शन को खाद-पानी दे रही है।

किसानों के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता नाहिद लारी खान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘केंद्र की सत्ता में ये पहली ऐसी सरकार है जो पिछले एक साल से चल रहे आंदोलन का कोई हल नहीं निकाल पाई। ये पहली ऐसी सरकार है जो अपने ही खिलाफ प्रदर्शन को खाद-पानी दे रही है। देश में 80 फीसदी आबादी किसान परिवारों की है लेकिन सरकार इनको अनसुना कर रही है। केंद्र सरकार 30 हजार करोड़ सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण में लगा सकती है लेकिन किसानों के हित के लिए कोई कदम नहीं उठा सकी। 12 हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों का बकाया है, जिसके मुकाबले सरकार ने मात्र 25 रुपये प्रति क्विंटल दाम बढ़ाये हैं। ‘

वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेता सुधिन्द्र भदौरिया ने आईएएनएस से कहा, ‘ एक साल के आंदोलन के दौरान 700 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई। केंद्र सरकार को बातचीत के माध्यम से इस प्रदर्शन को पहले ही समाप्त कर देना चाहिए था। बातचीत से किसी भी समस्या का हल निकाला जा सकता है। किसानों की सभी मांगे जायज हैं और बहुजन समाज पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। ‘

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने पहले ही भारत-बंद में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा ‘केंद्र द्वारा जल्दबाजी में बनाए गए तीन कृषि कानूनों से असहमत व दुखी देश के किसान इनकी वापसी की मांग को लेकर लगभग 10 महीने से पूरे देश व खासकर दिल्ली के आसपास के राज्यों में तीव्र आन्दोलित हैं- ‘भारत बंद ‘ के शांतिपूर्ण आयोजन को बसपा का समर्थन। ‘

वहीं समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट कर कहा, भाजपा सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समाजवादी पार्टी पूर्ण समर्थन करती है। किसान विरोधी काले कानूनों को वापस ले सरकार।

गौरतलब है कि सरकार और किसानों के बीच ग्यारह दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन सभी बातचीत बेनतीजा ही रही हैं।

–आईएएसएस

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की,...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

editors

Read Previous

लकड़ी के लट्ठे से चिपकी यूपी की महिला, 16 घंटे तक तैरती रही

Read Next

प्रियंका के लहराते बालों वाले लुक को मिल रही अजब-गजब प्रतिक्रियाएं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com