किसानों ने सिंघु और टीकरी बॉर्डर के बाद पूर्ण रूप से खाली किया गाजीपुर बॉर्डर

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)| कृषि कानून और अन्य मांगों पर सरकार के साथ सहमति बनने के बाद किसान दिल्ली सीमाओं से वापस अपने घर की ओर रवाना हो गए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में सभी किसानों ने आज बॉर्डर को पूर्ण रूप से खाली कर दिया है।

गाजीपुर बॉर्डर खाली करने से पहले किसानों ने सुबह हवन किया और सभी को धन्यवाद देते हुए बॉर्डर खाली कर दिया। इस अवसर पर राकेश टिकैत व अन्य किसान अब जीत का जश्न मनाते हुए बॉर्डर से मोदीनगर, मेरठ, दौराला टोल प्लाजा, मंसूरपुर होते हुए सौरम और अपने गांव सिसौली पहुंचेंगे।

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बॉर्डर खाली करने के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। दिल्ली की सीमाओं पर जिन लोगों ने लंगर चलाया, उनको भी धन्यवाद देना चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि, अभी आंदोलन खत्म नहीं हुआ है सिर्फ स्थगित हुआ है।

गाजीपुर बॉर्डर पर सुबह से ही काफी जश्न का माहौल था। बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं खुशी में थिरकते हुए भी नजर आए। नौजवान युवाओं ने ट्रैक्टरों पर गाने बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

किसानों के स्वागत के लिए सिसौली गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है। किसान भवन को भी रौशनी से जग मग किया गया है, क्योंकि राकेश टिकैत व अन्य किसान 380 दिनों से अधिक समय बाद अपने घर की दहलीज पर कदम रखेंगे।

इससे पहले सिंघु व टीकरी बॉर्डर से किसानों ने बॉर्डर खाली कर दिया था। अब नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के कर्मचारी एक्सप्रेस वे पर सफाई , बिजली के तारों की मरम्मत में लगे हुए हैं ताकि आम नागरिकों के लिए जल्द तमाम मार्गों को खोला जा सके।

–आईएएनएस

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की,...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

editors

Read Previous

गुरूग्राम में पुलिस की तैनाती के बीच ‘नमाज’ के दौरान लोगों ने की ‘आरती’

Read Next

विश्व 2020 मानसिक स्वास्थ्य लक्ष्य हासिल करने में हुआ विफल: डब्ल्यूएचओ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com