‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10,000 रुपए

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार सरकार की योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपए की प्रारंभिक वित्तीय सहायता सीधे हस्तांतरित की जाएगी, कुल 7,500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। यह सार्वभौमिक योजना है, जिसमें राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपनी पसंद का रोजगार या आजीविका गतिविधियां शुरू कर सकें।

प्रारंभिक अनुदान 10,000 रुपये का होगा, और बाद के चरणों में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सकती है। यह योजना समुदाय-आधारित होगी, जिसमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सामुदायिक संसाधन व्यक्ति महिलाओं को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही, उनकी उपज की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए राज्य में ग्रामीण हाट-बाजारों का विकास किया जाएगा। इस पहल से बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने फॉर्म भी भरा है। महिलाओं का मानना है कि इस योजना से मिलने वाली सहायता राशि से वे अपने छोटे बिजनेस को बढ़ा सकेंगी।

इस योजना को लेकर मोतिहारी, सिवान, दरभंगा समेत अन्य जिलों की महिलाओं ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने महिलाओं के बारे में नहीं सोचा। लेकिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए काफी काम किया है।

महिलाओं के अनुसार, बेटियों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए साइकिल योजना चलाई, जिससे आकर्षित होकर बेटियां भी घर से निकलकर स्कूल जाने लगी। 10वीं 12वीं में अच्छे अंकों से पास होने पर सम्मानित किया जाने लगा। घरेलू महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से जीविका समूह हमारे लिए काफी लाभकारी रहा है, अब मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से हमें 10 हजार रुपए मिलेंगे। इससे हमें काफी राहत मिलेगी। हम अच्छा काम करते हैं तो हमें सरकार की ओर से अधिक सहायता राशि मिल सकती है।

–आईएएनएस

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अपने बेटे...

इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें

काठमांडू । दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ईरान और अमेरिका-इजरायल हमले का असर दिखने लगा है। तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। कई देशों में तेल...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

मध्य पूर्व तनाव का असर: निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा

नई दिल्ली । निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर...

पेट्रोल-डीजल की देश में कोई कमी नहीं, एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग 92 फीसदी तक पहुंची : पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस को लेकर मची हाहाकार के बीच भारत सरकार ने विश्वास दिलाया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

admin

Read Previous

एशिया कप : बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Read Next

सोनम वांगचुक के खिलाफ कार्रवाई, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसईसीएमओएल के एफसीआरए लाइसेंस को किया रद्द

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com