बीएमसी चुनाव में महायुति की होगी जीत: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दावा किया कि महायुति की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र में बीते कुछ वर्षों में महायुति की सरकार ने जनता का समर्थन हासिल किया है और उनकी बेहतरी के लिए शानदार कार्य कर रही है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि बीएमसी में महायुति की सरकार बनेगी। जिस तरह से महायुति ने पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र में काम किया है, उसे निश्चित रूप से भारी और जबरदस्त जनसमर्थन मिलेगा। बीएमसी में जो वर्षों से राज करते आए हैं, अब उनके जाने का वक्त आ गया है।

जर्मन चांसलर के मामले में प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह साफ तौर पर कांग्रेस के अंदर मौजूद चापलूसी और दरबारी स्टाइल की राजनीति की संस्कृति को दिखाता है। कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम ने चांसलर की उपेक्षा की। इससे भारत की कूटनीति प्रभावित होती है। कांग्रेस के लिए देश का सम्मान और स्वाभिमान कोई महत्व नहीं रखता, सिर्फ गांधी परिवार की फिक्र की जाती है।

प्रवीण खंडेलवाल ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को निशाने पर लेते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा। मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान से बातचीत होनी चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि वे भारत के साथ हैं या पाकिस्तान के साथ।

मकर संक्रांति को लेकर उन्होंने कहा कि देश में जितने भी त्योहार हैं, सभी मिलकर मकर संक्रांति मनाएं। संक्रांति ग्रह-नक्षत्रों की दिशा बदलती है, और हरियाली शुरू हो जाती है। बेहतर है कि राजनीतिक मतभेद अलग रखें; पर्व को सभी को मिलकर मनाना चाहिए।

राहुल गांधी के चीन की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर दिए बयान पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी देश की क्षमताओं पर सवाल उठाते हैं। 11 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तरक्की हुई है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि देश प्रगति के पथ पर है। वे कुठाराघात से ग्रसित हैं, इसीलिए ऐसे सवाल उठाते हैं।

आर्मी चीफ के पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है। पीएम मोदी ने कहा था कि भारतीय सेना को कार्रवाई करने के लिए किसी तरह की कोई बाध्यता नहीं है, सेना हमारी आजाद है। पाकिस्तान कोई हरकत करता है तो करारा जवाब मिलेगा, इसीलिए हमें सेना का अभिनंदन करना चाहिए।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

चीन ने याओकान-50 01 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

Read Next

महाराष्ट्र: अजीत पवार ने सिंचाई परियोजना को लेकर किया खुलासा, भाजपा ने 25 साल की चुप्पी पर उठाए सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com