खेल विधेयकों पर चर्चा न होने से किरेन रिजिजू नाराज, बोले- संसद न चलने से लोकतंत्र को नुकसान

नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का पहला दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हमारे विपक्ष के साथियों ने फिर हंगामा किया और संसद नहीं चलने दी। सोमवार को नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल और नेशनल एंटी-डोपिंग एमेंडमेंट बिल पर चर्चा करनी थी लेकिन वो नहीं हो पाया।”

रिजिजू ने कहा, “खेल और खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा करनी थी, लेकिन इसको भी नहीं होने दिया। ऐसे में हम लोगों ने पर्याप्त संख्या होने के बावजूद इस बिल को पारित नहीं किया। हम विपक्ष को संदेश देना चाहते हैं कि बिना चर्चा के खेल जैसे महत्वपूर्ण बिल को हम लोग पास नहीं करना चाहते।”

उन्होंने कहा कि मजबूरन कभी-कभी हंगामे के बीच किसी बिल को पारित करना पड़ता है। विपक्ष के नेताओं को कहना चाहते हैं कि आप लोगों ने दो सप्ताह पहले जो वादा किया था उस पर कायम रहें, तो मंगलवार से बिल पारित करने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने अनुरोध किया कि बिना चर्चा के बिल पारित करने के लिए मजबूर न करें। हम बिना चर्चा के बिल पारित करने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन देश हित में बिल पारित करना भी आवश्यक है।

संसदीय मंत्री ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि देश में संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। कांग्रेस और अन्य दलों के कई सांसदों से मैंने बात की है। संसदीय कार्यमंत्री होने के नाते हम अलग-अलग दलों के नेताओं से मिलते रहते हैं। सबका मानना है कि संसद चलनी चाहिए। लेकिन जो उनके नेतृत्व का निर्णय होता है, उसके कारण ही उनके सांसद सदन में हंगामा करते हैं। सदन न चलने से सबसे ज्यादा नुकसान सांसदों को ही होता है। यह बात सभी को अच्छी तरह से मालूम है।”

उन्होंने कहा, “जब संसद चलती है, तो सांसदों को सरकार से सवाल पूछने का मौका मिलता है। फिर सरकार को जवाब देना पड़ता है, क्योंकि यह लोकतंत्र है। जब संसद नहीं चलेगी, तो सवाल नहीं पूछे जाएंगे और सरकार से जवाब भी नहीं मांगा जा सकेगा। इससे लोकतंत्र को ही नुकसान होगा।”

रिजिजू ने कहा, “कई सांसदों ने मुझसे निजी तौर पर कहा है कि संसद न चलने से सबसे अधिक नुकसान उन्हें ही होता है, क्योंकि उनके क्षेत्र के लोग उनसे सवाल पूछते हैं।”

उन्होंने कहा, “जनता उन्हें संसद में काम करने और अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए भेजती है, न कि केवल हंगामा करने के लिए। हंगामा करने से चुनाव नहीं जीता जाता। देश के लिए काम करने से ही जनता समर्थन देती है।”

रिजिजू ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मंगलवार को कांग्रेस और अन्य दल संसद की कार्यवाही में रुकावट नहीं डालेंगे। अगर वे फिर भी रुकावट डालते हैं, तो हंगामे के बीच भी हम महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करेंगे। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष से अपील करते हैं कि वे सुझाव जरूर दें, लेकिन गतिरोध और हंगामा करके संसद न रोकें। सदन एक गंभीर मंच है। जनता ने आपको बोलने के लिए भेजा है, चिल्लाने और हंगामा करने के लिए नहीं। उम्मीद करता हूं कि मंगलवार को सदन सुचारू रूप से चलेगा।

लोकसभा में विपक्षी सांसदों के नारे लगाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आज सदन की स्थिति देखकर मुझे दुख हुआ। सभी दलों ने मिलकर राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक पर चर्चा करने और उसे पारित करने का फैसला किया था। विपक्ष के अनुरोध पर, हम इन विधेयकों पर चर्चा के लिए दो दिन देने के लिए सहमत हुए। अब जब हम खिलाड़ियों के लिए यह महत्वपूर्ण विधेयक लाए हैं, तो विपक्ष व्यवधान पैदा कर रहा है।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

रोमांचक मुकाबले में छह रन से जीता भारत, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

Read Next

कांग्रेस को सेना से माफी मांगनी चाहिए : तरुण चुघ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com