दिग्विजय सिंह की बढ़ी सियासी सक्रियता के मायने

29 जून, 2021

भोपाल: मध्यप्रदेश में राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की राज्य में राजनीतिक सक्रियता तेजी से बढ़ रही है। उनकी इस सक्रियता के मायने भी खोजे जाने लगे हैं। सियासी अनुमान तो यहां तक लगाया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजनीति में फिर अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रहे हैं।

राज्य में कांग्रेस लगभग डेढ़ दशक तक संघर्ष करने के बाद वर्ष 2018 में हुए विधानसभा के उपचुनाव में सत्ता में वापसी कर पाई थी, मगर उसके पास सत्ता महज 15 माह ही बनी रह पाई। कांग्रेस के हाथ से सत्ता निकलने की वजह आपसी सामंजस्य न होने को माना गया और इसको लेकर दिग्विजय सिंह पर बड़े हमले भी हुए। ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस छोड़ने की बड़ी वजह भी दिग्विजय सिंह को भी आज तक माना जाता है।

बीते कुछ दिनों की राज्य की कांग्रेस की राजनीति पर गौर करें तो पता चलता है कि पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वास्थ्य बिगड़ा, दिल्ली में उपचार चला और उसके बाद उनकी राष्ट्रीय राजनीति में सक्रियता भी बढ़ी है। उन्हें पंजाब और राजस्थान में पार्टी के नेताओं के बीच समन्वय की अघोषित जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमलनाथ गांधी परिवार के नजदीकियांे में गिने जाते रहे हैं। अहमद पटेल के निधन के बाद कमलनाथ की सोनिया गांधी से नजदीकियां और बढ़ी है साथ ही कई बड़े नेताओं के मुखर होते गांधी परिवार के खिलाफ स्वरों के कारण कमलनाथ की उपयोगिता भी बढ़ गई है।

राजनीति के जानकारों का मानना है कि कमलनाथ के राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने पर राज्य में कांग्रेस के पास बड़े चेहरे का संकट हो सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सुरेष पचौरी, अजय सिंह जैसे कुछ नेता है जो राज्य के बड़े हिस्से में पहचान रखते है, मगर उनकी दिल्ली में पकड़ वर्तमान में कमजोर है। इस स्थिति को भांपते हुए दिग्विजय सिंह ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उसी सक्रियता का पहला कदम भोपाल के साइबर सेल में क्लब हाउस चैट से छेड़छाड़ को लेकर शिकायत दर्ज कराना है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हफीज का कहना है, ” दिग्विजय सिंह वह नेता है जो जनता की हमेशा लड़ाई लड़ते रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा को उनका डर सताता है और दिग्विजय सिंह उनके निशाने पर भी रहते हैं। उनकी सकियतो को लेकर कोई मायने नहीं खोजे जाना चाहिए।”

कांग्रेस के राज्य की सत्ता से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह की सक्रियता लगातार कम होती गई, कोरोना काल में तो वे खुलकर कम ही नजर आए। अब उनकी सक्रियता बढ़ी है तो कयासबाजी का दौर भी जोर पकड़ रहा है। कांग्रेस में वैसे भी इस बात को लेकर भीतरी द्वंद चल रहा है कि कमल नाथ अगर प्रदेशाध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष में से एक पद छोड़ेंगे तो किसे मिलेगा यह पद। अनुमान तो यह भी लगाए जा रहे है कि दिग्विजय सिंह वह पद जो कमल नाथ छोड़ेंगे, उसे अपने करीबी को दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

–आईएएनएस

बंगाल में मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठाने वाले को बर्दाश्त नहीं करेंगेः ओवैसी

रानीगंज । पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को रानीगंज में दरगाह गोशे बंगला पर पहुंचकर चादर चढ़ाई। इसके बाद मीडिया...

बीजद ने बदला नेतृत्व, सुलता देव को मिली डिप्टी लीडर व चीफ व्हिप की जिम्मेदारी

भुवनेश्वर । बीजद ने राज्यसभा में अपने संसदीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। यह फेरबदल हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनाव और पार्टी के कई वरिष्ठ सांसदों के सेवानिवृत्त...

अशोक खरात पर ईडी का शिकंजा, नासिक समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी

मुंबई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नासिक के तथाकथित 'गॉडमैन' अशोक खरात के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को नासिक समेत लगभग 11 ठिकानों पर छापे मारे गए। इस...

पवन खेड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, असम सरकार ने तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब उनके खिलाफ असम सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। असम सरकार ने तेलंगाना हाई कोर्ट...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर किरेन रिरिजू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र

नई दिल्ली । नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिरिजू ने रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा।...

महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

नई दिल्ली । संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले सुप्रीम कोर्ट सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत...

ओवैसी का ममता बनर्जी से सवाल, अल्पसंख्यकों को राजनीतिक नेतृत्व क्यों नहीं दिया?

दुर्गापुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ रही है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बंगाल पहुंच गए हैं। वह तीन दिनों तक यहां रहेंगे और अपनी पार्टी के...

कोलकाता में अवैध कोयला खनन मामले में ईडी ने पांच आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े व्यापक आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विशेष न्यायालय (पीएमएलए)...

बांग्लादेश में नियुक्तियों पर विवाद, रुमीन फरहाना ने बीएनपी सरकार पर साधा निशाना

ढाका । बांग्लादेश की स्वतंत्र सांसद रुमीन फरहाना ने सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सरकार पर अहम पदों पर पार्टी से जुड़े लोगों की नियुक्ति को लेकर तीखा हमला बोला है।...

भारत-इजरायल के बीच रिश्तों को नई दिशा देने की जरूरत, सामाजिक स्तर पर साझेदारी मजबूत करने की जरूरत

तेल अवीव/नई दिल्ली । भारत और इजरायल को ज्यादा मजबूत, सामान्य और आगे की सोच वाली साझेदारी बनाने के लिए अपना सामाजिक आधार बढ़ाना होगा। पिछले एक दशक में भारत-इजरायल...

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईडी ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर छापा मारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के...

बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को हर महीने तीन हजार’, भाजपा की घोषणा से प्रसन्न दिखीं आधी आबादी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में महिलाओं...

admin

Read Previous

लखनऊ में बाइक खरीदने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Read Next

पांच लाख रुपये में हाथी, तीन लाख रुपये में टाइगर, शेर और घड़ियाल को ले सकते हैं गोद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com