कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव अच्छे से लड़ रही है : सलमान खुर्शीद

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने दिल्ली विधानसभा चुनाव, आर.जी. कर मामला सहित अन्य मुद्दों पर सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर विपक्ष के सवालों पर कांग्रेस नेता ने कहा, “कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रही है। चुनाव परिणाम तय करते हैं कि कौन ‘जीरो’ है और कौन नहीं। देखिए, शून्य और 100 में यह अंतर है कि एक हटा लीजिए तो शून्य अगर उसी में ‘जीरो’ लगा दीजिए तो 100 हो जाता है। मैं समझता हूं कि चुनाव परिणाम आने दीजिए फिर इस पर बात करते हैं।”

दरअसल, विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है कि इस चुनाव में कांग्रेस की भूमिका कुछ भी नहीं है क्योंकि एक दशक से कांग्रेस विधानसभा के चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई है। साल 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

कोलकाता के आर.जी. कर मामले में आए अदालत के फैसले पर सलमान खुर्शीद ने कहा, “जो असंतुष्ट हैं वे अपील कर सकते हैं। अपील फाइल करने से कोई किसी को रोक नहीं सकता। अच्छी बात यह है कि इस मामले में फैसला जल्दी आ गया है। यह स्वागत योग्य है। कई मामलों में हमने देखा है कि फैसला आने में काफी समय लग गया है। इस फैसले के लिए हम बधाई देते हैं।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाओं और ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा, “बिल्कुल कटना नहीं चाहिए। सभी को जुड़कर रहना चाहिए। हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई को मिलकर रहना चाहिए। हम सब एक साथ रहेंगे तो देश का कल्याण होगा।”

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार के लिए मैदान में होंगे। कहा जा रहा है कि उनकी 14 चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं।

–आईएएनएस

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

नई दिल्ली/कोपेनहेगन । संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, यूरोपीय नेताओं ने की निंदा, मैक्रों बोले- राजनीति में हिंसा की जगह नहीं

पेरिस । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग को लेकर यूरोपीय देशों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों...

admin

Read Previous

वैश्विक स्तर पर ब्रांड यूपी को और सशक्त करेगा ‘महाकुंभ’, ओडीओपी के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

Read Next

आरजी कर मामला : दोषी को उम्रकैद की सजा से संतुष्ट नहीं ममता बनर्जी, कहा – ‘हमने हमेशा मृत्युदंड की मांग की’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com